भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 1 लाख की रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार - Bhaskar Crime

Breaking

भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 1 लाख की रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार

*RTA में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 1 लाख की रिश्वत लेते दो अधिकारी गिरफ्तार*

विशेष संवाददाता रोहतक/ परिवहन विभाग (RTA) में भ्रष्टाचार के एक सनसनीखेज मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई की है। RTA निरीक्षक राकेश राणा और सहायक सचिव मनीष मदान को 1 लाख रुपये की रिश्वत लेते ही रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

मंथली सिस्टम का खुलासा

जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। सूत्रों के अनुसार, ये अधिकारी ट्रांसपोर्टरों को चालान के डर से दबाव बनाकर "मंथली सिस्टम" से जुड़ने को मजबूर करते थे। हर महीने लाखों रुपए वसूले जाते थे। ACB के हत्थे चढ़ने से पहले सैकड़ों ट्रांसपोर्टर्स इस जाल में फंस चुके थे।

क्या है मामला 

अधिकारियों पर आरोप है कि वे ट्रांसपोर्टरों को परमिट, फिटनेस सर्टिफिकेट और अन्य कामों के नाम पर प्रताड़ित करते थे। चालान काटने की धमकी देकर उनसे मासिक वसूली की जाती थी।

कानूनी कार्रवाई

दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत FIR दर्ज कर ली गई है। पूछताछ के बाद आज उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। ACB की कार्रवाई से प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है।

ACB अधिकारी ने बताया: "जांच जारी है, और भी कई ट्रांसपोर्टरों से जुड़े तथ्य सामने आ रहे हैं।"