*गौरव शिखर सम्मान 2026’संस्कारधानी जबलपुर में 12 विभूतियों को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया*
सम्मानित, दादा ईश्वरदास रोहाणी की स्मृति में आयोजित भव्य समारोह
चीफ एडिटर जबलपुर (मध्यप्रदेश)। स्वर्गीय दादा ईश्वरदास रोहाणी जी की पुण्य स्मृति में आयोजित ‘गौरव शिखर सम्मान 2026’ समारोह ने संस्कारधानी जबलपुर में एक नई ऊँचाई छुई। मानस भवन में संपन्न इस भव्य आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और समाज के 12 विशिष्ट क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित कर उनके योगदान को सलाम किया।
मुख्यमंत्री बोले ‘दादा रोहाणी की प्रेरणा अमिट, 12 विभूतियों का सम्मान कर गौरवान्वित हूँ’
मंच से संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा, “स्वर्गीय दादा ईश्वरदास रोहाणी जी प्रेरणा से ओत-प्रोत थे। 12 वर्ष में कुंभ भरता है, मैं उस महाकाल की नगरी उज्जैन से हूँ, और आज नर्मदा जी की नगरी संस्कारधानी जबलपुर में 12 विभूतियों का सम्मान करके मैं अत्यंत अभिभूत हूँ।”* उन्होंने विधायक अशोक रोहाणी को इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
विधायक अशोक रोहाणी का आभार ‘मुख्यमंत्री जी के बहुमूल्य समय के लिए हृदय से धन्यवाद’
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे लेफ्टिनेंट जनरल हरविंदर सिंह वंद्रा ने सभी सम्मानितों का परिचय कराया। विधायक श्री अशोक रोहाणी ने मुख्यमंत्री जी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “मैं प्रदेश के मुखिया माननीय मुख्यमंत्री जी का आभारी हूँ कि उन्होंने अपनी व्यस्त दिनचर्या में से बहुमूल्य समय निकालकर हमारे इस कार्यक्रम को गरिमा प्रदान की। साथ ही, आयोजन समिति के सभी सदस्यों, प्रशासनिक अधिकारियों और सभी सहयोगियों का भी हार्दिक आभार।”*
मुख्य उद्देश्य समाज में सकारात्मक प्रेरणा का संचार
आयोजन का मूल उद्देश्य समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली विभूतियों को सम्मानित कर समाज में प्रेरणादायी संदेश देना था। इस अवसर पर 12 क्षेत्रों में उत्कृष्टता के लिए सम्मान दिए गए, जिनकी सूची इस प्रकार है:
क्र. क्षेत्र सम्मान नाम सम्मानित व्यक्ति
1 शिक्षा ज्ञान ज्योति गौरव शिखर सम्मान 2026 सुश्री रेखा चुडासमा
2 समाज सेवा कर्मयोगी गौरव शिखर सम्मान 2026 डॉ. कैलाश गुप्ता
3 महिला सशक्तिकरण नारी शक्ति गौरव शिखर सम्मान 2026 सुश्री ज्ञानेश्वरी दीदी
4 संस्कृति / कुटुंब प्रबोधन संस्कार गौरव शिखर सम्मान 2026 श्री नंदलाल नेगांधी
5 युवा प्रेरणा युवा गौरव शिखर सम्मान 2026 श्री सरबजीत सिंह
6 आचार्य / वैदिक विद्वान सनातन ज्ञान गौरव शिखर सम्मान 2026 पं. रोहित दुबे
7 उद्योग एवं उद्यमिता उद्योग गौरव शिखर सम्मान 2026 श्री नितिन चंडोक
8 चिकित्सा एवं स्वास्थ्य संजीवनी गौरव शिखर सम्मान 2026 प्रो. डॉ. वाई.आर. यादव
9 पत्रकारिता कलम वीर गौरव शिखर सम्मान 2026 श्री श्याम कटारे
10 सेवानिवृत्त अधिकारी वीरता गौरव शिखर सम्मान 2026 सूबेदार श्री आर.एन. तिवारी
11 विधि क्षेत्र विधि सेवा गौरव शिखर सम्मान 2026 श्री आर.एन. सिंह (पूर्व महाधिवक्ता)
12 न्याय क्षेत्र न्याय रत्न गौरव शिखर सम्मान 2026 जस्टिस श्री देवव्रत माधव धर्माधिकारी
सभी सम्मान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के करकमलों द्वारा प्रदान किए गए।
गरिमामयी उपस्थिति – राजनेता, प्रशासक, एवं समाजसेवी एक मंच पर
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के साथ अध्यक्षता लेफ्टिनेंट जनरल हरविंदर सिंह वंद्रा ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे:
· श्री राकेश सिंह (मंत्री, लोक निर्माण विभाग)
· सांसद श्री आशीष दुबे
· महापौर श्री जगत बहादुर सिंह (अन्नू)
· विधायक श्री अशोक रोहाणी, श्री अजय विश्नोई, डॉ. अभिलाष पांडेय, श्री नीरज सिंह, श्री संतोष बरकड़े
· सेवानिवृत्त जस्टिस श्री एच.पी. सिंह
· श्रीमती रिंकु विज, श्री संदीप जैन, श्री विनोद गोंटिया, श्री अखिलेश जैन, श्रीमती अश्विनी परांजपे
· श्री संदीप रजक, श्री रत्नेश सोनकर, श्री राजकुमार पटेल
· तथा अन्य गणमान्य नागरिक।
समाज के विभिन्न वर्गों का जुटान – कार्यकर्ताओं ने निभाई अहम भूमिका
इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, शिक्षाविद्, चिकित्सक, पत्रकार, उद्यमी और प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से डॉ. सुनील मिश्रा, सचिन जैन (सहारा), आशीष राव, सौरभ गोयल, गुड्डा केवट, पुष्पराज सेंगर, दामोदर सोनी, श्रीमती संतोषी ठाकुर, अनुराग दाहिया, निशांत झारिया, रीना ऋषि यादव, बाबा श्रीवास्तव, सुश्री कृष्णा दास चौधरी, श्याम कनौजिया, जागेश समुंद्रे, दशरथ पटेल, अभिषेक पॉल, जय रोहाणी, अंकित फ्रांसिस, ज्योति रेड्डी, प्रमोद बेन, संजय जैन, अजय पदम, आशीष कुरील, श्रीमती पुष्पा तिवारी, श्रीमती विभा उपाध्याय, श्रीमती सुमन बर्मन, श्रीमती तृष्णा चटर्जी, श्रीमती उर्मिला विश्वकर्मा, श्रीमती सुधा तिवारी, हेमराज सराठे, वेद महावर, सुधीर बेन, श्रीमती दुर्गा मिश्रा, आशीष दास चौधरी, पवन रजक सहित सैकड़ों कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
समापन संस्कारधानी में संस्कारों का अद्वितीय संगम
यह आयोजन न केवल दादा ईश्वरदास रोहाणी जी के प्रति श्रद्धांजलि था, बल्कि समाज के उन सपूतों को भी सराहना मिली जिन्होंने अपने-अपने क्षेत्र में मिसाल कायम की। मुख्यमंत्री के करकमलों द्वारा सम्मानित होकर सभी 12 विभूतियाँ गौरवान्वित महसूस कर रही थीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ और सभी ने संकल्प लिया कि इस प्रकार के प्रेरणादायी आयोजनों को गति देते रहेंगे।
