20 हजार का फरार ईनामी को सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से रांझी पुलिस ने दबोचा - Bhaskar Crime

Breaking

20 हजार का फरार ईनामी को सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से रांझी पुलिस ने दबोचा

*20 हजार का फरार ईनामी को सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से रांझी पुलिस ने दबोचा*

रांझी थाना क्षेत्र में संपत्ति विवाद के चलते क्लारेन्स एटकीन्स हत्याकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

चीफ एडिटर क्राइम भास्कर न्यूज/ जबलपुर पुलिस अधीक्षक  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशानुसार जिले भर में फरार इनामी अपराधियों और लंबित वारंटों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को बड़ी सफलता मिली है। इसी क्रम में रांझी पुलिस ने गत दिनों हुए एक सनसनीखेज हत्याकांड के मुख्य आरोपी को सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार कर लिया।

हत्या की वारदात: 23 अप्रैल 2026

रांझी थाना क्षेत्र में 23 अप्रैल 2026 को सिविल इंजीनियर क्लारेन्स एटकीन्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। यह वारदात संपत्ति विवाद को लेकर अंजाम दी गई थी। घटना के तुरंत बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सह-आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मुख्य आरोपी प्रिंस नेल्सन अपने एक साथी के साथ फरार हो गया था।

मास्टरमाइंड कौन: जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि इस हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता प्रिंस नेल्सन का पिता बाबा नेल्सन उर्फ विकास नेल्सन है। उसने अपने बेटे प्रिंस और अन्य साथियों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी।

पुलिस टीम ने तकनीकी जांच, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया:

1. प्रिंस नेल्सन उर्फ आशीष नेल्सन (उम्र 25 वर्ष) – मुख्य आरोपी

2. तेजबल उर्फ अरुण रैकवार (उम्र 20 वर्ष) – निवासी सुआतला, नरसिंहपुर (हाल अनमोल वाटिका, माढोताल)

3. मोहित ठाकुर (उम्र 20 वर्ष) – निवासी वर्धा हाउस पुल नं. 2, कैंट थाना

4. एक 16 वर्षीय विधि-विवादित बालक

ऑपरेशन की कमान

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ज़ोन-4) सुश्री अंजना तिवारी और नगर पुलिस अधीक्षक रांझी  सतीश साहू के मार्गदर्शन में की गई।

थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने लगभग ढाई महीने की मशक्कत के बाद इस फरार इनामी को दबोचा।

इनाम और कानूनी कार्रवाई

इस आरोपी पर 20,000 रुपये का इनाम घोषित किया गया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और मामले की आगे की विवेचना जारी है।