'नशा से दूरी है जरूरी' अभियान के तहत प्रदेश ने अवैध शराब पकड़ी - Bhaskar Crime

Breaking

'नशा से दूरी है जरूरी' अभियान के तहत प्रदेश ने अवैध शराब पकड़ी

*नशा से दूरी है जरूरी' अभियान में  71 बॉटल एवं 24 पाव अंग्रेजी शराब जप्त*

गोरखपुर पुलिस का बड़ा एक्शन: 'नशा से दूरी है जरूरी' अभियान के तहत प्रदेश ने अवैध शराब पकड़ी 

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। मध्यप्रदेश में  नशामुक्ति अभियान में  तहत 71 बोतल और 24 पाव अंग्रेजी शराब जब्त, फरार आरोपियों की तलाश जारी जिले में अवैध मादक पदार्थों के कारोबार पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान 'नशा से दूरी है जरूरी' के तहत पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय (भा.पु.से.) के सख्त निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए गोरखपुर थाना पुलिस ने बड़ी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। यह कार्रवाई अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त तत्वों के खिलाफ की गई है, जिसमें दो फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (जोन 2) सुश्री पल्लवी शुक्ला और नगर पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  एम.डी. नागोतिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी  नितिन कमल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया था । टीम को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि लोधी मोहल्ला, असरानी डॉक्टर के बाजू वाली गली, गोरखपुर बाजार में एक व्यक्ति अपने साथी के साथ अवैध रूप से शराब बेचने का काम कर रहा है।

सूचना के आधार पर 27 जुलाई 2026 की रात को चौकी रामपुर क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। पुलिस टीम को देखते ही आरोपी मोनू सबलोक और उसका अज्ञात साथी अंधेरे का फायदा उठाकर अपने बैग और थैले छोड़कर मौके से भाग निकले ।

बरामदगी का विवरण:

पुलिस ने फरार आरोपियों द्वारा छोड़े गए सामानों की तलाशी ली, जिसमें अलग-अलग थैलों और बैगों से भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई । जब्त शराब के प्रकार इस प्रकार हैं:

· बैगपाइपर व्हिस्की: 11 बोतल + 24 पाव

· मैजिक मोमेंट ऑरेंज फ्लेवर्ड वोदका: 11 बोतल

· मैजिक मोमेंट ग्रीन एपल फ्लेवर्ड वोदका: 12 बोतल

· सिर्मोनॉफ मिंटी जामुन वोदका: 10 बोतल

· ऑफिसर्स चॉइस व्हिस्की: 5 बोतल

· 8 पीएम व्हिस्की: 3 बोतल

· लंदन प्राइड व्हिस्की: 9 बोतल

· आइकोनिक व्हाइट व्हिस्की: 10 बोतल

पुलिस ने कुल 71 बोतल और 24 पाव अंग्रेजी शराब जब्त करते हुए फरार आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है । पुलिस फरार आरोपी मोनू सबलोक और उसके साथी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी रामपुर उप निरीक्षक महेंद्र जाटव, प्रधान आरक्षक रामयश शर्मा, आरक्षक रोहित द्विवेदी, अजय भारद्वाज, श्यामसुंदर, अनूप सिंह, अश्विनी द्विवेदी, बालमुकुंद और अर्पित सिंह की सराहनीय भूमिका रही।