जबलपुर में चमत्कार: फ्रिज में विराजे बाबा बर्फानी, भक्तों ने किए दर्शन - Bhaskar Crime

Breaking

जबलपुर में चमत्कार: फ्रिज में विराजे बाबा बर्फानी, भक्तों ने किए दर्शन

*चमत्कार: फ्रिज में विराजे बाबा बर्फानी, भक्तों ने किए दर्शन*

*सुबह फ्रिज खोला तो हो गए अचंभित,भक्तों की उमड़ी भीड़, हुई पूजा-अर्चना*

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर, मध्यप्रदेश  आस्था के इस अनोखे संगम ने पूरे गढ़ा क्षेत्र को भक्तिमय कर दिया है। यहाँ की रहने वाली  सिमरन बजाज के घर के फ्रिज में अचानक नदी के साथ गवान शिव की बर्फीली आकृति  उभर आई, जिसे देखकर परिजनों के साथ ही आसपास के लोग भी स्तब्ध रह गए। इस दिव्य दृश्य को लोग 'बाबा बर्फानी' का साक्षात् स्वरूप मान रहे हैं।

सुबह फ्रिज खोला तो हो गए अचंभित,

सिमरन बजाज ने बताया,"सुबह जब हमने फ्रिज का दरवाजा खोला, तो अंदर बर्फ (आइस) पर भगवान शंकर और नन्दी की स्पष्ट आकृति बनी हुई थी। यह सिर्फ शिवलिंग ही नहीं, बल्कि उसके साथ नदी का दृश्य भी बर्फ में उकेरा गया था। हम सब देखते ही रह गए।"

उन्होंने बताया कि यह आकृति इतनी स्पष्ट थी मानो किसी कलाकार ने बर्फ पर शिव का चित्र बनाया हो। शिवलिंग के साथ जलधारा और नदी का स्वरूप देखकर हर कोई भाव-विभोर हो गया।

भक्तों की उमड़ी भीड़, हुई पूजा-अर्चना

इस चमत्कार की खबर आग की तरह पूरी कॉलोनी में फैल गई। आसपास के निवासियों ने तुरंत रिंकू के घर पहुँचकर बाबा बर्फानी के दर्शन किए। कुछ भक्तों ने घर में ही ॐ नमः शिवाय के जयकारों के साथ पूजा-अर्चना की और प्रसाद चढ़ाकर आशीर्वाद माँगा।

क्षेत्र के बुजुर्गों का कहना है –

"हमने जीवन में कई चमत्कार देखे, लेकिन फ्रिज में बाबा भोलेनाथ का यह बर्फीला स्वरूप अद्भुत है। यह कोई सामान्य घटना नहीं, यह तो शिव कृपा का प्रत्यक्ष प्रमाण है।"

स्थानीय लोग बोले  'हमें यहीं मिले दर्शन'

गढ़ा क्षेत्र के निवासियों का कहना है कि उन्हें कहीं दूर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ी, बाबा बर्फानी ने खुद इस घर में वास किया।

एक स्थानीय भक्त ने कहा –

"बाबा ने अपनी इस अनोखी मूरत के जरिए साबित किया कि वह हर कण में विराजमान हैं। बर्फ में शिवलिंग और नदी  यह कोई संयोग नहीं, यह ईश्वरीय संकेत है।"

पता  जहाँ हुआ यह अद्भुत घटनाक्रम· घर का नाम: र सिमरन बजाज निवास गीता सीता परिसर, गढ़ा· 

क्या यह चमत्कार है या विज्ञान

जहाँ भक्त इसे बाबा भोलेनाथ की लीला मान रहे हैं, वहीं कुछ लोग इसे बर्फ के प्राकृतिक जमाव और प्रकाश-छाया का प्रभाव बता रहे हैं। लेकिन शिवलिंग और नदी की इतनी स्पष्ट आकृति ने हर किसी को हैरान कर दिया है।

फिलहाल, इस घर पर श्रद्धालुओं का तांता लगा हुआ है और लोग बारी-बारी से बाबा बर्फानी के दर्शन कर अपने को धन्य महसूस कर रहे हैं।

"हर हर महादेव!"  इस जयकार से पूरा गढ़ा क्षेत्र गूंज उठा है।