पुलिस अधीक्षक ने पदोन्नति पर अधिकारियों को कंधे पर स्टार लगाकर किया सम्मानित
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर पुलिस मुख्यालय में शुक्रवार को एक विशेष समारोह आयोजित किया गया, जिसमें पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कार्यालय में तैनात पांच सहायक उप निरीक्षकों (एएसआई) को उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर पदोन्नति पर बधाई दी। इस दौरान एसपी उपाध्याय ने सभी अधिकारियों को उनके नए पद की वर्दी पर प्रतीक चिन्ह (स्टार) लगाकर औपचारिक रूप से नई जिम्मेदारी सौंपी और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
यह पदोन्नति पुलिस विभाग में वरिष्ठता और योग्यता के आधार पर होने वाली नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है। पदोन्नति पाने वालों में खूब सिंह राठौर, गजराज लोधी, विमलेश पटेल, सोनू जाटव और राकेश विश्वकर्मा शामिल हैं। इस दौरान एसपी ने सभी अधिकारियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
