सीसीटीवी और मुखबिर की सटीकता से पुलिस ने चंद घंटों में चोरी का पर्दाफाश, लाखों का माल बरामद - Bhaskar Crime

Breaking

सीसीटीवी और मुखबिर की सटीकता से पुलिस ने चंद घंटों में चोरी का पर्दाफाश, लाखों का माल बरामद

*सीसीटीवी और मुखबिर की सटीकता से पुलिस ने चंद घंटों में चोरी का पर्दाफाश, लाखों का माल बरामद*

*थाना प्रभारी और स्टाफ का आधी रात को एक्शन, आरोपी को दामोचा*

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर थाना सिविल लाइन थाना प्रभारी और स्टाफ का आधी रात को एक्शन, आरोपी को दामोचा शक्ति दुर्गा मंदिर, विनोबा भावे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, छुई खदान रोड, थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अज्ञात चोरों ने मंदिर में घुसकर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया। इस संबंध में थाना सिविल लाइन में अपराध क्रमांक 264/26, धारा 305(ए) एवं 331(4) भारतीय न्याय संहिता के अंतर्गत प्रकरण पंजीकृत किया गया।

 पुलिस टीम का गठन एवं मार्गदर्शन

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में तत्काल कार्रवाई हेतु विशेष टीम गठित की गई:

· पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय – निर्देशन

· अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर)  आयुष जाखड़ – मार्गदर्शन

· नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी – मार्गदर्शन

गठित टीम में शामिल: क्रम नाम पद

1 शशि धुर्वे थाना प्रभारी

2 शैलेंद्र मार्को सउनि

3 मनोहर पटेल प्रधान आरक्षक

4 सदन दीक्षित आरक्षक

5 सुनील पारधी आरक्षक

6 विनय सिंह आरक्षक

7 आर. विनोद आरक्षक

8 मनीष दुबे आरक्षक

 आधी रात को सटीक एक्शन

पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज की बारीकी से जांच और स्थानीय मुखबिरों की सूचना के आधार पर तेजी से कार्रवाई करते हुए कुछ ही घंटों के भीतर आरोपी को धर दबोचा।

 गिरफ्तार आरोपी:दीपक उर्फ बबलू पिता छोटेलाल चौधरी

निवासी – छुई खदान, जबलपुर

 बरामदगी का विवरण:आरोपी के कब्जे से चोरी का निम्नलिखित सामान बरामद किया गया:

·  चांदी का छत्र सहित मंदिर से चोरी हुआ पूर्ण सामान – मूल्य लगभग ₹1,00,600

·  चोरी की घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल – जो आरोपी ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व सिविल लाइन क्षेत्र से ही चोरी की थी

·  दो एंड्रॉयड मोबाइल

कुल बरामदगी का अनुमानित मूल्य: लगभग ₹2.5 लाख

 महत्वपूर्ण बिंदु

· आरोपी ने मंदिर से चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।

· घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी चोरी की निकली, जिसे आरोपी ने 2 साल पहले सिविल लाइन क्षेत्र से ही चुराया था।

· पुलिस ने आधी रात को ही सतर्कता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जिससे माल की बरामदगी संभव हो सकी।

· सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की सक्रियता ने इस केस को जल्द सुलझाने में अहम भूमिका निभाई।

 पुलिस का संदेश

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि अपराध पर अंकुश लगाने के लिए सीसीटीवी निगरानी और मुखबिर तंत्र को और मजबूत किया जा रहा है। नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

श्रेय: पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय, APS शहर आयुष जाखड़, नगर पुलिस अधीक्षक ओमती सोनू कुर्मी एवं थाना सिविल लाइन टीम