*अपराधियों को पुलिस का खोफ घुटने के बल आए अपराधी पुलिस ने निकला जुलूस*
*अवैध वसूली और धमकी देने वाला 2 आरोपी 1 देशी पिस्टल के साथ गिरफ्तार*
पुलिस को देखकर छिपने की कोशिश कर रहा था आरोपी विशाल ठाकुर उर्फ पैंडा, घेराबंदी कर दबोचा
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर/ अवैध वसूली और धमकी देने के मामले में फरार चल रहे आरोपी को जबलपुर पुलिस ने देशी पिस्टल और कारतूस के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर चला अभियान
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) द्वारा सभी राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त आरोपियों की पतासाजी कर उनके विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु आदेशित किया गया है।
इसी आदेश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी तथा नगर पुलिस अधीक्षक रांझी श्री सतीश कुमार साहू के मार्गदर्शन में थाना रांझी की टीम द्वारा 1 आरोपी को 1 देशी पिस्टल एवं 1 कारतूस सहित रंगे हाथ पकड़ा गया है।
क्या है पूरा मामला
थाना प्रभारी रांझी श्री उमेश कुमार गोल्हानी ने बताया कि थाना रांझी में दिनांक 19-9-26 को आयुष राजपूत उम्र 21 वर्ष निवासी धोवीघाट के पास इंद्रानगर रांझी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह आटो चलाता है।
घूमने के लिए घर से धोबीघाट अपने साथी प्रवीण ठाकुर, सोहेल खान के साथ शाम करीब 06.30 बजे पहुंचा। वहां पर विशाल ठाकुर उर्फ पैंडा व उसके 02 अन्य साथी खड़े हुए थे जो हाथ में डंडा लिए हुए थे। उन्होंने कहा कि तुम आटो चलाकर बहुत कमाई कर रहा है, हम लोगों को 10,000/- रुपया खर्च के लिए दो।
रूपये देने से मना करने पर सभी गालिया देने लगे। मना किया तो विशाल ठाकुर उर्फ पैंडा ने अपने डंडे से दाहिने हाथ की कलाई, बाए हाथ के भुजा, दोनों पैरों और कमर में मार कर चोट पहुंचा दी।
प्रवीण ठाकुर एवं सोहेल खान ने बीच बचाव किया तो प्रवीण को भी डंडे से मारपीट की गई, जिससे प्रवीण को बाए हाथ की भुजा, दाहिने हाथ की कलाई व सिर में चोट लगी है। साहिल को भी उनके दो साथियों ने हाथ मुक्कों से मारपीट की।
जब ये लोग जोर से चिल्लाए तो आसपास के लोग बचाने आ गये, तब वे तीनों लोग बोले कि अगर हम लोगों को पैसे नहीं दिए तो जान से मार देंगे। रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 744/2026 धारा 296बी, 115(2), 119(1), 351(2), 3(5)बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा गया आरोपी
वहीं दिनांक 20-09-26 की रात दौरान पेट्रोलिंग के दौरान ज्योति नर्सरी के पास शांतिनगर रोड करोंदी एक युवक पुलिस को देखकर छिपने का प्रयास कर रहा था, जिसे घेराबंदी कर पकड़कर नाम पता पूछने पर युवक ने अपना नाम विशाल ठाकुर उर्फ पैंडा पिता संतोष सिंह ठाकुर उम्र 25 वर्ष निवासी दुर्गा मंदिर के पास इंद्रानगर रांझी बताया।
जिसकी तलाशी लेने पर पेंट में सामने तरफ देशी पिस्टल तथा पेंट के दाहिने जेब में 1 कारतूस रखे मिला। उक्त देशी पिस्टल के संबंध में पूछताछ करने पर लगभग 2 माह पहले तरुण पटेल से 23 हजार रूपये में खरीदना बताया।
आरोपी विशाल ठाकुर उर्फ पैंडा के कब्जे से देशी 1 पिस्टल, 1 कारतूस जप्त करते हुये आरोपी के विरुद्ध धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।
साथियों का भी पता चला, एक गिरफ्तार, एक फरार
आरोपी विशाल ठाकुर उर्फ पेंदा की थाना रांझी के अपराध क्रमांक 744/2026 धारा 296बी, 115(2), 119(1), 351(2), 3(5)बीएनएस के प्रकरण में तलाशी की जा रही थी। उक्त प्रकरण में भी आरोपी विशाल को विधिवत गिरफ्तार करते हुये साथियों के सम्बंध में पूछताछ करने पर अपने दोनों साथियों के नाम आयुष समुद्रे निवासी इंदिरानगर धोबी घाट एवं ऋतिक उर्फ़ निंजा बताया।
तलाश करते हुये आयुष समुद्रे उम्र 24 निवासी इंदिरानगर धोबी घाट रांझी को गिरफ्तार कर फरार आरोपी ऋतिक निंजा की तलाश जारी है।
आरोपी है अपराधी प्रवृत्ति का, 7 अपराध दर्ज
उल्लेखनीय है कि पकड़ा गया आरोपी विशाल ठाकुर उर्फ पेंदा अपराधी प्रवृत्ति का है, जिसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट, अवैध वसूली, मारपीट, विस्फोटक अधिनियम, चोरी सहित पूर्व से 7 अपराध पंजीबद्ध है।
सराहनीय भूमिका;आरोपी को अवैध शस्त्र के साथ रंगे हाथ पकड़ने में उप निरीक्षक सीताराम बकोड़े, प्रधान आरक्षक चंद्रभान, पुरुषोत्तम, आरक्षक अभिषेक, चेतेन्द्र साहू, आलोक की सराहनीय भूमिका रही।