महापौर ने तिलवारा में फहराया प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा - Bhaskar Crime

Breaking

महापौर ने तिलवारा में फहराया प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा

*महापौर ने तिलवारा में फहराया प्रदेश का सबसे ऊंचा तिरंगा*

*तिरंगे को नमन कर राष्ट्रभक्ति के संदेशों से उपस्थित जनसमूहों के मन में महापौर ने भरी ऊर्जा*

*जय हिन्द, जय भारत और वंदेमातरम् के जयघोष से गूंजा तिलवारा गॉंधी स्मारक परिसर*

जबलपुर के तिलवारा स्थित गांधी स्मारक में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह "अन्नू" ने 75 मीटर ऊंचा तिरंगा फहराया। इस दौरान महापौर ने तिरंगे को नमन कर राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया और उपस्थित जनसमूह में ऊर्जा भरी।

*महापौर ने तिलवारा में स्थापित प्रदेश का सबसे ऊॅंचा राष्ट्र ध्वज फहराया*

जबलपुर संवाददाता/ स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर प्रदेश का सबसे ऊॅंचा 75 मीटर का राष्ट्रध्वज तिलवारा स्थित गांधी स्मारक में महापौर जगत बहादुर सिंह ‘‘अन्नू’’ के द्वारा धूमधाम के साथ फहराया गया। गॉंधी स्मारक का परिसर तिरंगे के सम्मान में जयहिन्द, जय भारत और वंदेमातरम् की जयघोष से गूंजता रहा। इसी बीच महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, नगर निगम अध्यक्ष रिंकू विज, एम.आई.सी. सदस्य डॉं. सुभाष तिवारी, दामोदर सोनी, विवेकराम सोनकर, श्रीमती रजनी कैलाश साहू, श्रीमती अंशुल राघवेन्द्र यादव, पार्षद सुनील पुरी गोस्वामी जब झंडा फहराने पहुॅंचे तो सभी बच्चों ने उन्हें तिरंगा भेंट कर तिरंगे के प्रति सम्मान व्यक्त किया। तत्पश्चात् महापौर श्री अन्नू के द्वारा प्रदेश का सबसे ऊॅंचा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया और राष्ट्रगान कर तिरंगे को नमन किया गया। 

ध्वजारोहण के पश्चात महापौर श्री अन्नू के द्वारा उपस्थित सभी जनसमूहों, छात्र-छात्राओं को अपने हाथों से मिठाई वितरण की गयी। उन्होंने पुनः उपस्थित सभी जनों को स्वतंत्रता दिवस की ढेरसारी शुभकामनाएॅं एवं बधाईयॉं दी।