*कॉलेज की छात्राओं ने साइबर क्राइम कार्यालय पहुंचकर साइबर क्राइम की जानकारी ली*
*छात्राओं को साइबर ठगों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया और बताया*
*अज्ञात कॉल या ओटीपी (OTP) को साझा करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध साइबर धोखाधड़ी के संपर्क में न आएं*
विशेष संवाददाता/ जबलपुर के होमसाइंस कॉलेज की 32 छात्राओं ने आज पुलिस परिसर स्थित साइबर क्राइम कार्यालय का दौरा किया और वहाँ इंटर्नशिप के दौरान साइबर अपराधों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त की।साइबर क्राइम के प्रभारी आतुषोत मिश्रा ने छात्राओं को साइबर ठगों की कार्यप्रणाली के बारे में विस्तार से समझाया और बताया कि कैसे ठगी की जाती है। उन्होंने आम लोगों को होने वाली साइबर धोखाधड़ी के तरीकों से अवगत कराया।
वहीं, सूबेदार अमित सोमवंशी ने छात्राओं को संबोधित करते हुए सुरक्षा उपाय बताए। उन्होंने कहा कि अज्ञात कॉल या ओटीपी (OTP) को साझा करने से बचें तथा किसी भी संदिग्ध साइबर धोखाधड़ी के संपर्क में न आएं। उन्होंने ऑनलाइन सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया।
यह कार्यक्रम छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक बनाने और उन्हें आधुनिक तकनीकी अपराधों की जानकारी देने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।