महापौर-निगमायुक्त की पहल से जल्द होगा रंगरोगन व सुंदरीकरण - Bhaskar Crime

Breaking

महापौर-निगमायुक्त की पहल से जल्द होगा रंगरोगन व सुंदरीकरण

*अतिक्रमण हटाकर बनेगा आधुनिक गुरंदी मछली बाजार*


*महापौर-निगमायुक्त की पहल से जल्द होगा रंगरोगन व सुंदरीकरण*

 विशेष संवाददाता/ जबलपुर शहर के प्रमुख व्यापारिक क्षेत्रों को व्यवस्थित व सुंदर बनाने की दिशा में नगर निगम की ठोस पहल के तहत गुरंदी स्थित मछली बाजार के कायाकल्प का कार्य तेजी से शुरू हो गया है। महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू एवं निगमायुक्त राम प्रकाश अहिरवार के सीधे निर्देशन में बाजार को अतिक्रमण मुक्त कराकर उसे आधुनिक व स्वच्छ स्वरूप देने की कार्यवाही प्रारंभ की गई है।

अतिक्रमण हटाने से यातायात हुआ सुगम, व्यापारियों को मिलेगा बेहतर वातावरण

बाजार को व्यवस्थित करने के लिए निगम टीम द्वारा लंबे समय से जमे अवैध अतिक्रमणों को हटाने की बड़ी कार्यवाही की गई है। इससे न केवल क्षेत्र का यातायात सुगम हुआ है, बल्कि स्वच्छता बनाए रखने में भी मदद मिलेगी। निगम का मुख्य उद्देश्य व्यापारियों को बेहतर कार्यस्थल एवं नागरिकों को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना है।

जल्द होगा रंगरोगन व सुंदरीकरण, स्वास्थ्य विभाग की सख्त निगरानी जारी

निगमायुक्त के निर्देशानुसार बाजार का रंगरोगन व सुंदरीकरण कार्य भी शीघ्र पूरा किया जाएगा, ताकि व्यापारियों को एक पूर्णतः व्यवस्थित व साफ-सुथरा बाजार मिल सके। वहीं, स्वास्थ्य विभाग द्वारा खुले में मांस-मछली बेचने वालों के विरुद्ध नियमित चालानी कार्यवाही जारी है। विक्रेताओं को निर्धारित स्थान व स्वच्छता मानकों के भीतर ही व्यापार करने के निर्देश दिए जा रहे हैं।

नगर निगम ने इस अभियान में व्यापारियों के सहयोग की भी अपेक्षा की है, ताकि गुरंदी मछली बाजार शहर का एक नमूना बाजार बन सके।