नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस की सख्त तैयारी: जबलपुर में चाक-चौबंद व्यवस्था - Bhaskar Crime

Breaking

नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस की सख्त तैयारी: जबलपुर में चाक-चौबंद व्यवस्था

*नव वर्ष की पूर्व संध्या पर पुलिस की सख्त तैयारी: जबलपुर में चाक-चौबंद व्यवस्था*

विशेष रिपोर्टर / जबलपुर नव वर्ष 2025 का स्वागत खुशहाल और सुरक्षित माहौल में कराने के उद्देश्य से जबलपुर पुलिस ने पूरी तरह से चाक-चौबंद व्यवस्था कर दी है। 31 दिसंबर की संध्या पर किसी भी अप्रिय घटना या दुर्घटना को रोकने के लिए विशेष इंतजाम किए गए हैं।

ये हैं प्रमुख इंतजाम: शहर के विभिन्न स्थानों पर फिक्स पीकेट्स (नियत चौकियां) लगाई जाएंगी।

· संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की व्यापक चेकिंग की जाएगी।

· ड्रंक एंड ड्राइव पर विशेष नजर रखी जाएगी। शराब पीकर वाहन चलाने के संदेह में ड्राइवरों की ब्रीथ एनालाइजर के माध्यम से जांच की जाएगी और कानून के अनुसार कार्रवाई होगी।

पुलिस का उद्देश्य है कि नागरिक नव वर्ष के जश्न को सुरक्षित तरीके से मना सकें। इसके लिए शहर में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती रहेगी और निगरानी सख्त बनाई रखी जाएगी।

पुलिस प्रशासन की ओर से नागरिकों से अपील है कि वे कानून का पालन करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं और सार्वजनिक शांति बनाए रखने में सहयोग दें, ताकि नए साल का आगमन सभी के लिए खुशियां लेकर आए।