कैडेटों को यातायात चिन्हों का महत्व, उनकी विस्तृत जानकारी - Bhaskar Crime

Breaking

कैडेटों को यातायात चिन्हों का महत्व, उनकी विस्तृत जानकारी

 *LNCT कॉलेज में यातायात जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन*

*सेवानिवृत्त सीएसपी ने महत्वपूर्ण जानकारी दी,कार्यक्रम कॉलेज के एनसीसी इकाई द्वारा किया गया*

विशेष संवाददाता/ जबलपुर नगर के एलएनसीटी कॉलेज के एनसीसी कैडेटों के बीच यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम 'इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया), लोकल सेंटर जबलपुर' तथा 'इंजीनियर्स फोरम जबलपुर' के तत्वावधान में संपन्न हुआ

"सेवानिवृत्त सीएसपी ने दी महत्वपूर्ण जानकारी"

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता सेवानिवृत्त सीएसपी अशोक तिवारी थे। उन्होंने कैडेटों को यातायात चिन्हों का महत्व, उनकी विस्तृत जानकारी तथा उनके सही उपयोग के बारे में समझाया। उनके व्याख्यान का उद्देश्य युवा पीढ़ी को सड़क सुरक्षा के प्रति संवेदनशील और जिम्मेदार बनाना था।

गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति:इस अवसर पर मनीष बाजपेयी, कार्यकारी सदस्य, इंस्टीट्यूशन ऑफ इंजीनियर्स (इंडिया) तथा एनसीसी पदाधिकारी विक्रम सिंह चांद विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के एनसीसी इकाई द्वारा किया गया।

उद्देश्य:इस आयोजन कामुख्य उद्देश्य शहर की यातायात समस्याओं के प्रति एनसीसी कैडेटों को जागरूक करना तथा उन्हें यातायात नियमों के प्रचार-प्रसार में सक्रिय भूमिका के लिए प्रेरित करना था। यह पहल नागरिकों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करने की दिशा में एक सार्थक कदम मानी जा रही है।