पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों की बैठक में दिए स्पष्ट निर्देश, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं - Bhaskar Crime

Breaking

पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों की बैठक में दिए स्पष्ट निर्देश, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

*एसपी की सख्ती: चिन्हित व सनसनीखेज मामलों की त्वरित व निष्पक्ष जांच के निर्देश*

*पुलिस अधीक्षक ने विवेचकों की बैठक में दिए स्पष्ट निर्देश, कहा- लापरवाही बर्दाश्त नहीं*

कटनी विशेष संवाददाता/ जिले में बढ़ते अपराध और चिन्हित एवं सनसनीखेज मामलों की विवेचना पर पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने सख्ती दिखाई है। एसपी ने संबंधित विवेचकों की बैठक बुलाकर प्रकरणवार समीक्षा की और त्वरित, निष्पक्ष व गुणवत्तापूर्ण जांच के आदेश दिए।

बैठक में एसपी विश्वकर्मा ने सभी विवेचकों को निर्देश दिया कि गंभीर व संवेदनशील प्रकरणों की जांच निष्पक्ष ढंग से शीघ्र पूरी कर अपराधियों को कठोर दंड दिलाया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि "विवेचना में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक विलंब कदापि स्वीकार्य नहीं होगा।"

एसपी ने साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से संकलन कर निर्धारित समय-सीमा में चार्जशीट प्रस्तुत करने, पीड़ित पक्ष से सतत संपर्क बनाए रखने तथा गवाहों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया। साथ ही विवेचना में सभी तकनीकी एवं विधिक प्रक्रियाओं के पालन का निर्देश दिया इस अवसर पर निरीक्षक अरविंद चौबे, रीडर विमला गर्ग सहित संबंधित थाना क्षेत्रों के विवेचक मौजूद रहे।