पुलिस कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन - Bhaskar Crime

Breaking

पुलिस कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

*पुलिस कर्मियों के लिए विशेष स्वास्थ्य शिविर का आयोजन*

*130 से अधिक पुलिस अधिकारी और कर्मचारियों का हुआ निःशुल्क परीक्षण हुआ*

जबलपुर विशेष संवाददाता/ आज पुलिस बल के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समय रहते निवारक जांच सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यहां पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में एक विशेष निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय की पहल पर आयोजित इस शिविर में लगभग 130 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार किया गया।

यह शिविर विशेष रूप से 40 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के पुलिसकर्मियों के लिए आयोजित किया गया था। ऐस राउंड टेबल-365 के सहयोग से आई चिकित्सीय टीम ने प्रतिभागियों का रक्तचाप, शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें की तथा उन्हें चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया।

इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेंद्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा आर आई जयप्रकाश आर्य  कंट्रोल रूम प्रभारी सतीश झारिया सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। उनकी देखरेख में शिविर का संचालन सुचारू रूप से किया गया।

पुलिस अधीक्षक श्री उपाध्याय के मार्गदर्शन में यह पहल पुलिस बल के सदस्यों के कल्याण और उनके स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने की प्रतिबद्धता को दर्शाती है। इस तरह के स्वास्थ्य शिविर नियमित आधार पर आयोजित किए जाने की योजना है ताकि पुलिसकर्मी स्वस्थ और फिट रहकर अपने कर्तव्यों का बेहतर ढंग से निर्वाह कर सकें।