सिहोरा मंदिर तोड़फोड़ मामले में भड़के विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन - Bhaskar Crime

Breaking

सिहोरा मंदिर तोड़फोड़ मामले में भड़के विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

सिहोरा मंदिर तोड़फोड़ मामले में भड़के विहिप-बजरंग दल कार्यकर्ता, कलेक्ट्रेट में सौंपा ज्ञापन

प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में पीड़ितों को ही अपराधी बनाकर जेल भेज दिया गया

प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी

विशेष रिपोर्टर जबलपुर सिहोरा के एक मंदिर में हुई कथित तोड़फोड़ और हिंसा की घटना को लेकर विश्व हिन्दू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने जिला प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।  कलेक्टर कार्यालय पहुंचे बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि सिहोरा स्थित मंदिर में श्रद्धालुओं द्वारा आरती की जा रही थी, उसी दौरान कुछ असामाजिक तत्वों ने मंदिर समिति के लोगों पर हमला कर दिया और तोड़फोड़ की। कार्यकर्ताओं ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि इस मामले में पीड़ितों को ही अपराधी बनाकर जेल भेज दिया गया।

विहिप पदाधिकारियों के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से तीन मांगों पर जोर दिया गया है:

1. पीड़ितों की रिहाई: मंदिर समिति के जिन लोगों के साथ मारपीट हुई और जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है, उन्हें तुरंत जेल से रिहा किया जाए।

2. निष्पक्ष जांच: पूरे मामले की उच्च स्तरीय और निष्पक्ष जांच कराई जाए, ताकि असली दोषियों का पता लगाया जा सके।

3. हथियारों की जांच: कार्यकर्ताओं ने हैरानी जताई कि धार्मिक स्थल पर इतनी बड़ी मात्रा में पत्थर, खाली कांच की बोतलें और पेट्रोल बम कैसे पहुंच गए। इसकी भी गहन जांच की जानी चाहिए।

प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे और मंदिर में हुई कथित तोड़फोड़ के विरोध में नारेबाजी की। ज्ञापन लेने के बाद प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई की जाएगी।