*शहर में कानून व्यवस्था को लेकर एसपी के निर्देश कंट्रोल रूम में विशेष पुलिस बल (स्पेशल फोर्स) तैनात*
*सिहोरा की घटना और त्योहार पर कंट्रोल रूम में स्पेशल फोर्स तैनात,कानून व्यवस्था पर विशेष फोकस*
विशेष रिपोर्टर जबलपुर। सिहोरा क्षेत्र में हाल ही में घटी घटनाओं और आगामी त्योहारों के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए अब कंट्रोल रूम में विशेष पुलिस बल (स्पेशल फोर्स) तैनात रहेगा।
एसपी के निर्देश पर छठवीं बटालियन और डीआरपी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व पुलिस) के जवानों को रिजर्व फोर्स के रूप में तैनात किया गया है। इस तैनाती का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल घटनास्थल पर पहुंच सके और स्थिति को नियंत्रित कर सके।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहारों के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए कंट्रोल रूम से लेकर जमीनी स्तर तक पूरी तैयारी कर ली गई है। आम जनता से भी शांति बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की गई है।
