पुलिस को बड़ी सफलता: एटीएम धोखाधड़ी का वांछित आरोपी गिरफ्तार - Bhaskar Crime

Breaking

पुलिस को बड़ी सफलता: एटीएम धोखाधड़ी का वांछित आरोपी गिरफ्तार

*गोरखपुर और केन्ट पुलिस की बड़ी सफलता: एटीएम धोखाधड़ी का वांछित आरोपी गिरफ्तार*

*आरोपी द्वारा लाखों रुपए की एटीएम कार्ड बदलकर पुलिस को चकमा दे रहा था* 

*एसपी के निर्देश पर स्थानीय पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी*

चीफ रिपोर्टर जबलपुर/ गोरखपुर थाना और केन्ट थाना पुलिस ने एटीएम धोखाधड़ी के मामले में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी जबलपुर  थाना क्षेत्र के अंतर्गत की गई, जहां आरोपी कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी  द्वारा कई क्षेत्र में एटीएम बदलकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की घटनाओं को अंजाम देता था। यह आरोपी लोगों के खाते से पैसे निकालकर अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था। पिछले कई दिनों से विभिन्न थाना क्षेत्रों में इस तरह की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय के निर्देशन में क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस की एक विशेष टीम गठित की गई थी।

टीम ने तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपी को दबोच लिया। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि आरोपी के खाते में अवैध रूप से ट्रांसफर की गई राशि जमा है। पुलिस अब इस राशि को जब्त करने और आरोपी के अन्य साथियों के बारे में जानकारी जुटाने में जुटी है।  विशेष भूमिका थाना प्रभारी गोरखपुर  नितिन कमल, थाना प्रभारी केन्ट  पुष्पेंद्र पटले   थाना गोरखपुर  के उप निरीक्षक चन्द्रभान सिह थाना केन्ट के प्रधान आरक्षक राजेश शर्मा थाना गोरखपुर के प्रधान आरक्षक  नितिन जोशी, आरक्षक अनूप सिह , श्याम सुंदर ,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन -2 सायबर सेल के आरक्षक अरविंद सूर्यवंशी की सराहनीय भूमिका रही।