क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: कुख्यात सटोरिया 'चूना' समेत पांच गिरफ्तार, तीन इलाकों में चले छापे - Bhaskar Crime

Breaking

क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: कुख्यात सटोरिया 'चूना' समेत पांच गिरफ्तार, तीन इलाकों में चले छापे

*क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन: कुख्यात सटोरिया 'चूना' समेत पांच गिरफ्तार, तीन इलाकों में चले छापे*

चीफ रिपोर्टर जबलपुर/ जिले में अवैध सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुख्यात सटोरिया रीतेश चौकसे उर्फ चूना सहित पांच सटोरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई क्राइम ब्रांच और तीन अलग-अलग थाना क्षेत्रों (केण्ट, सिविल लाइन और बेलबाग) की संयुक्त टीम ने कार्रवाई का अंजाम दिया 

पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जुआ और सट्टा खिलाने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत यह सफलता मिली है। टीम ने आरोपियों के पास से 31 हजार 640 रुपये नगद, सट्टा पट्टी, रसीद बुक और कैलकुलेटर सहित अन्य सामान जब्त किया है।

कैसे हुई कार्रवाई

· केण्ट थाना क्षेत्र:

  थाना प्रभारी पुष्पेन्द्र पटले के नेतृत्व में टीम गली नंबर 16 सदर में गश्त पर थी। इस दौरान कुख्यात अपराधी रीतेश उर्फ चूना चौकसे (36) को अपने घर के बाहर कागज पर कुछ लिखते देखा गया। पुलिस को देखकर उसने कागज फाड़ने का प्रयास किया, लेकिन टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसके पास से 13 हजार 510 रुपये नगद, दो सट्टा पट्टी और फाड़ी गई पट्टी के टुकड़े बरामद हुए। उल्लेखनीय है कि रीतेश पर मारपीट, आर्म्स एक्ट और सट्टा एक्ट सहित पूर्व में 39 अपराध दर्ज हैं।

· बेलबाग थाना क्षेत्र:

  मुखबिर से सूचना मिलने पर भानतलैया पानी टंकी के पास दबिश दी गई। यहाँ से रोहित सोनकर (19) को सट्टा पट्टी लिखते हुए गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने बताया कि वह शेखर सोनकर के कहने पर 300 रुपये दिहाड़ी पर सट्टा लिख रहा था। पुलिस ने शेखर सोनकर (45) को भी गिरफ्तार कर लिया। शेखर पर पूर्व में मारपीट और आबकारी एक्ट सहित 16 अपराध दर्ज हैं। मौके से 7 हजार 100 रुपये और सट्टा पट्टी रसीद बुक बरामद हुई।

· सिविल लाइन थाना क्षेत्र:

  पावर हाउस इंदिरा मार्केट में की गई कार्रवाई में तीन सटोरियों को दबोचा गया:

  1. निखिल सोनकर (36): 9 हजार 30 रुपये, तीन सट्टा पट्टी के बंडल और कैलकुलेटर के साथ गिरफ्तार।

  2. कमलेश सेन (45): 870 रुपये और सट्टा पट्टी के साथ गिरफ्तार।

  3. अशोक कलार (34): 1 हजार 130 रुपये और सट्टा पट्टी के साथ गिरफ्तार।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। इस संयुक्त अभियान में अपराध शाखा के प्रभारी शैलेष मिश्रा के मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच और तीनों थानों की टीम का विशेष योगदान रहा।