क्राइम ब्रांच और घमापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: तीन सट्टेबाज गिरफ्तार - Bhaskar Crime

Breaking

क्राइम ब्रांच और घमापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: तीन सट्टेबाज गिरफ्तार

*क्राइम ब्रांच और घमापुर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई: तीन सट्टेबाज गिरफ्तार*

*14 हजार 630 रुपये नकद दौ मोबाइल एक केलकुलेटर बरामद*

(पुलिस अधीक्षक द्वारा जारी निर्देशों के तहत जिले में अवैध सट्टे और जुए के खिलाफ यह अभियान लगातार जारी रहेगा)

चीफ रिपोर्टर जबलपुर/ पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिले में अवैध सट्टे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत क्राइम ब्रांच और थाना घमापुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन सटोरियों को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से 14 हजार 630 रुपये नगद, दो मोबाइल फोन, सट्टा पट्टी और कैलकुलेटर जब्त किए गए हैं।

यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता, अपराध के एएसपी जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक अधारताल राजेश्वरी कौरव, एनएसपी गोहलपुर मधुर पटेरिया और एनएसपी कैंट/डीएसपी क्राइम उदयभान बागरी के मार्गदर्शन में की गई।

पहली कार्रवाई: चांदमारी रोड से सटोरिया गिरफ्तार

थाना प्रभारी घमापुर उप निरीक्षक दिनेश गौतम ने बताया कि 12 मार्च को क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि हजारी सिंधी के पीछे चांदमारी रोड पर एक व्यक्ति अवैध रूप से सट्टा लिख रहा है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच और घमापुर पुलिस की संयुक्त टीम ने छापा मारा। टीम ने घेराबंदी करते हुए आरोपी रोशन प्रजापति (उम्र 24 वर्ष), निवासी शुक्ला होटल, सिंघी हजारी के पीछे चांदमारी रोड, घमापुर को सट्टा लिखते हुए पकड़ा। आरोपी के कब्जे से 8,020 रुपये नगद एवं सट्टा पट्टी जब्त की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।

इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक राजेन्द्र बेन, सैनिक चंद्रकांत मिश्रा, क्राइम ब्रांच से सहायक उप निरीक्षक संतोष पाण्डे, आरक्षक जय प्रकाश और आशुतोष की भूमिका सराहनीय रही।

दूसरी कार्रवाई: रैपुरा में दो गिरफ्तार, मुख्य आरोपी फरार

थाना प्रभारी पनागर विपिन ताम्रकार ने बताया कि 12 मार्च की शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि रैपुरा निवासी ललित उर्फ दशरथ केवट और दिनेश केवट सट्टा खिलवा रहे हैं। सूचना पर रैपुरा में दबिश दी गई, जहाँ से दोनों आरोपियों को सट्टा लिखते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे रैपुरा निवासी मिही लाल के कहने पर सट्टा लिख रहे थे, जिसके एवज में मिही लाल उन्हें 500 रुपये मजदूरी देता था। पुलिस ने:

· ललित उर्फ दशरथ केवट (25 वर्ष) के कब्जे से सट्टा पट्टी एवं 4,400 रुपये नगद, एक वीवो कंपनी का मोबाइल जब्त किया।

· दिनेश केवट (38 वर्ष) के कब्जे से 2,210 रुपये नगद, कैलकुलेटर एवं सट्टा पट्टी जब्त की।

दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 4(क) सट्टा एक्ट एवं 49 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध करते हुए मुख्य आरोपी मिही लाल की तलाश शुरू कर दी गई है।

इस सफल कार्रवाई में सहायक उप निरीक्षक मिथलेश त्रिपाठी, क्राइम ब्रांच से सहायक उप निरीक्षक कैलाश मिश्रा, अशोक पाण्डे, मोहन तिवारी, प्रधान आरक्षक सुतेन्द्र यादव, वीरेन्द्र सिंह, सत्यसेन, आरक्षक प्रीतम और सत्येन्द्र बिसेन का विशेष योगदान रहा।