दिल्ली हत्याकांड: खटीक समाज ने सौंपा ज्ञापन, - Bhaskar Crime

Breaking

दिल्ली हत्याकांड: खटीक समाज ने सौंपा ज्ञापन,

*दिल्ली हत्याकांड: खटीक समाज ने सौंपा ज्ञापन, आरोपियों की गिरफ्तारी और पीड़ित परिवार को नौकरी की मांग*

चीफ रिपोर्टर जबलपुर। दिल्ली के उत्तम नगर क्षेत्र में हुई युवक तरूण खटीक की निर्मम हत्या के विरोध में सोनकर खटीक समाज ने आज तहसील अंबेडकर चौक पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की। इस दौरान समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रपति के नाम अपर कलेक्टर ऋषभ जैन को एक ज्ञापन सौंपकर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की।

समाज का आक्रोश: ज्ञापन में कहा गया है कि तरूण खटीक की हत्या अत्यंत दुखद एवं निंदनीय है। इस घटना ने पूरे खटीक समाज और आम जनमानस में गहरा आक्रोश एवं भय व्याप्त कर दिया है। समाज ने इसे न केवल कानून-व्यवस्था पर प्रश्नचिह्न बताया, बल्कि समाज में असुरक्षा की भावना बढ़ाने वाला कृत्य करार दिया।

प्रमुख मांगें:

समाज ने प्रशासन से निम्नलिखित मांगों पर तत्काल संज्ञान लेने की अपील की है:

1. घटना में शामिल सभी आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाए।

2. मामले की निष्पक्ष जांच तेजी से कराई जाए और फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की व्यवस्था की जाए।

3. पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता (मुआवजा) प्रदान की जाए और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाए।

4. भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए कानून-व्यवस्था कड़ी की जाए और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाई जाए।

ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन से पीड़ित परिवार को शीघ्र न्याय दिलाने और समाज में विश्वास बहाल करने की अपील की गई है।