*जैन मंदिर चोरी का खुलासा लगभग 25 लाख रुपये की चांदी की मूर्ति व 3 आरेपी गिरफ्तार*
*सोनागिर जैन मंदिर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, अंतरराज्यीय शातिर सहित तीन गिरफ्तार*
विशेष संवाददाता दतिया सोनागिर स्थित प्रसिद्ध जैन मंदिर में हुई चांदी की मूर्ति चोरी के हाई-प्रोफाइल मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक अंतरराज्यीय शातिर चोर भी शामिल है।
· चोरी का मूल्य: लगभग 25 लाख रुपये की चांदी की मूर्ति व अन्य सामग्री
· वारदात की तारीख: 4-5 अप्रैल 2026 की रात्रि
· गिरफ्तार आरोपी:
· विशाल विश्वकर्मा (सीहोर) – अंतरराज्यीय शातिर, 100 से अधिक मूर्ति चोरी के प्रकरण दर्ज
· दिलीप दांगी उर्फ नन्ने दांगी (दतिया)
· गुलाब अहिरवार (दतिया)
· इनाम: प्रत्येक पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था
बड़ी उपलब्धि:
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गई चांदी की मूर्ति, सिंहासन व अन्य सभी सामान बरामद कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक कैलाश मकवाना के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।