सेना के बाद अब पुलिस सेवा में भी छाए पूर्व हवलदार: थल सेना अध्यक्ष ने किया सम्मानित - Bhaskar Crime

Breaking

सेना के बाद अब पुलिस सेवा में भी छाए पूर्व हवलदार: थल सेना अध्यक्ष ने किया सम्मानित

*सेना के बाद अब पुलिस सेवा में भी छाए पूर्व हवलदार: थल सेना अध्यक्ष ने किया सम्मानित*

*दोहरी वफादारी: सेना के बाद पुलिस में भी मचाई धूम, मिला विशिष्ट सेवा पदक*

चीफ एडिटर/जबलपुर। देश की सेवा के प्रति अनोखी निष्ठा और कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले पूर्व सैनिक एवं वर्तमान में मध्यप्रदेश पुलिस में उप निरीक्षक पदस्थ प्रभाकर सिंह परिहार को थल सेना अध्यक्ष द्वारा विशिष्ट सेवा के लिए पदक एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

भारतीय सेना से हवलदार के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद भी परिहार ने पुलिस सेवा में अपनी कार्यकुशलता और देशभक्ति की मिसाल पेश करते हुए पूर्व सैनिकों व नागरिकों के लिए एक अद्वितीय उदाहरण प्रस्तुत किया है।

जबलपुर, बिहार, उड़ीसा मध्य क्षेत्र (जबलपुर) में आयोजित एक समारोह में थल सेना अध्यक्ष श्री उपेन्द्र द्विवेदी ने उन्हें यह सम्मान प्रदान किया। यह उपलब्धि इसलिए भी खास है कि सेना से सेवानिवृत्ति के बाद भी एक पूर्व सैनिक को उसकी सार्थक कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण के लिए सेना द्वारा ही पुनः सम्मानित किया जाना दुर्लभ है।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर श्री आयुष गुप्ता (भा.पु.से.) व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध श्री जितेन्द्र सिंह ने प्रभाकर सिंह परिहार को हार्दिक बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की।