खरगोन के गेहूं उपार्जन केंद्र पर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, किसानों से की चाय पर चर्चा - Bhaskar Crime

Breaking

खरगोन के गेहूं उपार्जन केंद्र पर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, किसानों से की चाय पर चर्चा

*खरगोन के गेहूं उपार्जन केंद्र पर पहुंचे सीएम डॉ. मोहन यादव, किसानों से की चाय पर चर्चा*

चीफ एडिटर/प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करने की अपनी बात को अमल में लाते हुए बुधवार सुबह अचानक खरगोन जिले के कतरगांव स्थित केंद्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया, किसानों से बातचीत की और उनके साथ चाय पी। साथ ही, केंद्र से जुड़े लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। गौरतलब है कि सीएम ने 29 अप्रैल को महेश्वर में रात्रि विश्राम किया था।

किसानों की सुविधा के लिए सरकार ने उपार्जन केंद्रों पर बढ़ाईं सुविधाएं

· किसान अब जिले के किसी भी केंद्र पर अपनी उपज बेच सकते हैं।

· तौल कांटों की संख्या बढ़ाकर 6 की गई है, आगे और बढ़ाने की योजना।

· चमक विहीन गेहूं की सीमा 50%, सूखे दाने 10% और क्षतिग्रस्त दानों की सीमा 6% की गई है।

· केंद्रों पर बोरे, तौल कांटे, हम्माल, सिलाई मशीन, नेट कनेक्शन, कूपन, गुणवत्ता परीक्षण उपकरण और सफाई की व्यवस्था की जा रही है।