*पुलिस ने किया दौ बड़ी घटनाओं का खुलासा: 24 घंटे में हत्या का खुलासा,ए मां-बेटे ने चुराए 20 लाख के जेवर*
1. थाना संजीवनी नगर: युवक हत्या का 24 घंटे के अंदर खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
आरोपी: आयुष यादव (पिता राजेन्द्र यादव, उम्र 25 वर्ष), निवासी सागर कालोनी, चौकी धनवंतरीनगर
घटना का संक्षिप्त विवरण:
· 22 मई 2026 को आरोग्यम् अस्पताल के पीछे कमरे में युवक सुरेन्द्र उर्फ चिंगम प्रधान (28 वर्ष) का शव मिला था
· प्रारंभ में आत्महत्या प्रतीत हो रही थी (कलाई कटी, गले में गमछा)
· पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार गला घोंटकर हत्या की गई थी, श्वांस नली टूटी
पुलिस की कार्रवाई:
· सीसीटीवी फुटेज खंगालने और संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपी आयुष यादव को हिरासत में लिया गया
· आरोपी ने हत्या स्वीकार करते हुए बताया कि चिंगम उसे अक्सर मारता-परेशान करता था
· हत्या के बाद आत्महत्या का रूप देने के लिए चाकू से हाथ की नस काटी गई
जब्त सामान: घटना में प्रयुक्त चाकू, गमछा, मृतक का मोबाइल
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी बी.डी. द्विवेदी, चौकी प्रभारी दुर्गेश मरावी, टीकाराम चौधरी, दिलीप पाठक एवं अन्य
2. थाना ग्वारीघाट: चोरी का खुलासा, मां-बेटे गिरफ्तार, 20 लाख के जेवर बरामद
आरोपी:· ज्योति ठाकुर (उम्र 55 वर्ष) - नौकरानी, यश ठाकुर (उम्र 24 वर्ष) - पुत्र
घटना का विवरण:
· प्रवासी भारतीय शिवेंद्र प्रताप सिंह (अमेरिका में वैज्ञानिक) की माता का 16 जनवरी 2026 को निधन हो गया था
· 10 मई 2026 को अमेरिका लौटने से पहले जांच की तो अलमारी में रखे लगभग 13-14 तोला सोने के जेवर गायब मिले
· चांदी के जेवर (500 ग्राम) सुरक्षित थे, केवल सोने के जेवर चोरी हुए थे
पुलिस की कार्रवाई:
· घर में काम करने वाली नौकरानी ज्योति ठाकुर से पूछताछ की गई
· उसने चोरी स्वीकार करते हुए बताया कि कुछ जेवर बेटे यश को दे दिए, शेष अपने घर छिपाए
· कुल 20 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर जब्त
सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी एच.आर. आटनेरे, उप निरीक्षक परिणीता बेलेकर, संजय गोस्वामी, सौरभ
पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई से मिली सफलता
दोनों मामलों में पुलिस टीमों ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया।
