तिलवारा अंधी हत्या व लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार - Bhaskar Crime

Breaking

तिलवारा अंधी हत्या व लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार

*तिलवारा अंधी हत्या व लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन गिरफ्तार*

(प्रेस कॉन्फ्रेंस में पुलिस ने किया आंधी हत्या खुलासा)

चीफ एडिटर जबलपुर। थाना तिलवारा क्षेत्र में हुई अंधी हत्या और लूट की घटना का पुलिस ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर खुलासा किया है। पुलिस ने एक विधिविवादित बालक सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने पुरानी रंजिश के चलते चाकू से हमला कर हत्या की, वहीं पैसे न देने पर एक अन्य व्यक्ति से मोबाइल लूटा।

· घटना: 5 मई 2026 को जोधपुर पड़ाव, थाना तिलवारा में देर रात चाकूबाजी, जिसमें दस्सीलाल बसौर (47) की मौत।

· गिरफ्तार आरोपी:

  1. शुभम पाण्डेय (24), निवासी शास्त्रीनगर, तिलवारा

  2. शरद बर्मन (21), निवासी दुर्गा नगर, ग्वारीघाट

  3. 17 वर्षीय विधि विवादित बालक

· जब्ती: छीना गया 1 मोबाइल, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल, 2 चीनी चाकू, 2 अन्य मोबाइल।

· खुलासा: पुरानी रंजिश में हत्या, फरारी के दौरान दो लोगों से पैसे मांगे, न देने पर मोबाइल छीना।

· सराहनीय भूमिका: थाना प्रभारी ब्रजेश मिश्रा, उपनिरीक्षक अभिषेक कैथवास, पी.एल. बंसल व अन्य पुलिसकर्मियों की।