जबलपुर बना मध्यप्रदेश का बिजली बिल वसूली चैंपियन - Bhaskar Crime

Breaking

जबलपुर बना मध्यप्रदेश का बिजली बिल वसूली चैंपियन

*जबलपुर बना मध्यप्रदेश का बिजली बिल वसूली चैंपियन*

*पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान, संजय अरोरा व टीम को कलेक्टर का सम्मान*

चीफ एडिटर जबलपुर: राजस्व वसूली और बकाया बिल वसूली में जबलपुर शहर ने पूरे मध्यप्रदेश में प्रथम स्थान हासिल कर गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी जबलपुर के अधीक्षण अभियंता  संजय अरोरा और उनकी पूरी टीम के बेहतरीन प्रबंधन व कुशल नेतृत्व का परिणाम है।

आज जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के द्वारा संजय अरोरा को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। और कलेक्टर ने कहा यह सम्मान पूरे बिजली सेक्टर के लिए गर्व की बात है।

मध्यप्रदेश विद्युत कर्मचारी संघ फेडरेशन ने श्री संजय अरोरा और उनकी पूरी टीम को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।


👍🙏🏻 जबलपुर की इस सफलता पर पूरा प्रदेश गौरवान्वित है! 👌