जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी ने संभाला पदभार - Bhaskar Crime

Breaking

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी ने संभाला पदभार

जेडीए के नवनियुक्त अध्यक्ष संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष प्रशांत केसरवानी ने संभाला पदभार*

*संतों व मंत्री राकेश सिंह की रही गरिमामयी उपस्थिति*

चीफ एडिटर जबलपुर। संस्कारधानी के विकास की कमान अब नए नेतृत्व को सौंपी गई है। जबलपुर विकास प्राधिकरण (जेडीए) के नवनियुक्त अध्यक्ष  संदीप जैन एवं उपाध्यक्ष  प्रशांत केसरवानी ने आज औपचारिक रूप से पदभार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में परम पूज्य संतजनों की सानिध्यता और प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री  राकेश सिंह की गरिमामयी उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई

         (नेतृत्व को मिली हार्दिक शुभकामनाएं)

समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को उनके नवीन दायित्वों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं। विश्वास जताया गया कि संदीप जैन के कुशल नेतृत्व, प्रशांत केसरवानी के अनुभव एवं दोनों की सुदृढ़ संगठन क्षमता से निश्चित ही संस्कारधानी जबलपुर के विकास कार्य नई ऊँचाइयाँ प्राप्त करेंगे। शहर की बुनियादी ढांचागत परियोजनाओं को गति मिलने तथा जनहित योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद जताई गई।

ये दिग्गज रहे मौजूद

इस ऐतिहासिक अवसर पर राज्य एवं जिला स्तरीय जनप्रतिनिधियों का व्यापक जुटाव रहा। कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थ्त थे:

· सांसद आशीष दुबे

· महापौर जगत बहादुर सिंह (अन्नू)

· भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन

· विधायकगण: अशोक रोहाणी, अभिलाष पांडे,  अजय बिश्नोई, सुशील तिवारी 'इंदु',  नीरज सिंह, संतोष बरकड़े

· नगर निगम अध्यक्ष  रिकुंज विज

· जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती आशा गोंटिया

· ग्रामीण जिला अध्यक्ष राजकुमार पटेल

इनके अलावा बड़ी संख्या में अन्य जनप्रतिनिधिगण, पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे, जिससे नए नेतृत्व के प्रति व्यापक जनसमर्थन स्पष्ट हुआ।

आगे की राह उल्लेखनीय है कि जबलपुर विकास प्राधिकरण पर शहर के नियोजित विकास, निर्माण अनुमोदन, परिवहन, जल निकासी, हरित क्षेत्र संरक्षण सहित कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ होती हैं। नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष से शहरवासियों को ठोस योजनाओं और जनोन्मुखी नीतियों की प्रतीक्षा रहेगी।