रेलवे स्टेशन पर यात्री की हत्या करने वाले फरार तीन आरोपी तमिलनाडु के डिंडीगुल से गिरफ्तार
चीफ एडिटर भोपाल/बैतूल, जीआरपी आमला थाना क्षेत्र के बोरदेही रेलवे स्टेशन पर एक यात्री युवक की सामूहिक मारपीट कर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को पुलिस ने तमिलनाडु के डिंडीगुल से गिरफ्तार कर लिया है। यह सफलता रेल भोपाल के पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल (भापसु) और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती नीतू डावर के मार्गदर्शन, तथा इटारसी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महेंद्र सिंह कुंभारा के निर्देशन में मिली है।
घटना का विवरण
दिनांक 1 जून 2026 को बोरदेही रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने की सूचना पर जीआरपी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच में मृतक की पहचान अली खान, निवासी परतला, जिला छिंदवाड़ा के रूप में हुई। जांच के दौरान पता चला कि ट्रेन क्रमांक 19344 में यात्रा के दौरान परासिया स्टेशन पर अली खान का "सागर" नामक युवक से विवाद हो गया था। इसके बाद बोरदेही स्टेशन पर सागर और उसके साथियों ने अली खान को ट्रेन से उतारकर सामूहिक रूप से मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।
अपराध पंजीयन और प्रारंभिक गिरफ्तारियाँ
घटनास्थल निरीक्षण, प्रत्यक्षदर्शी साक्ष्यों के बयान, वैज्ञानिक साक्ष्य और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर थाना जीआरपी में अपराध दर्ज किया गया। पूर्व में चार आरोपियों कन्हैया उर्फ काली, अयान खान, अमित उर्फ जीनू उबनारे और नवीन पाटिल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया था, जो वर्तमान में जिला जेल बैतूल में निरुद्ध हैं।
फरार आरोपियों की गिरफ्तारी
प्रकरण के शेष फरार आरोपियों की तलाश में सायबर सेल, तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर सूत्रों की सहायता ली गई। इसी दौरान तीन आरोपियों कमलेश उर्फ बाबा रामदेव, अंकुश कोराईक और विधि विरुद्ध बालक गौतम उर्फ साहिल पहाड़े को तमिलनाडु के डिंडीगुल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया।
जब्ती और न्यायिक कार्रवाई
गिरफ्तार आरोपियों के बताए स्थान से घटना स्थल के पास छुपाए गए डंडे (लकड़ी के डंडे) जब्त किए गए, जिनका उपयोग मृतक अली खान को मारने में किया गया था। दिनांक 13 जून 2026 को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय बैतूल पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम और पते
1. कमलेश उर्फ बाबा रामदेव, पिता रामू उइके, उम्र 21 वर्ष, निवासी ग्राम अहिर मोहल्ला बोरदेही, थाना बोरदेही, जिला बैतूल।
2. अंकुश, पिता टिकेश कोराईक, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम बसोडी, मोहल्ला बोरदेही, थाना बोरदेही, जिला बैतूल।
3. विधि विरुद्ध बालक गौतम उर्फ साहिल, पिता जितेंद्र पहाड़े, उम्र 17 वर्ष, निवासी इंद्रावास कॉलोनी, बोरदेही, थाना बोरदेही, जिला बैतूल।
फरार आरोपी
मुख्य आरोपी सागर, पिता राजेंद्र धुर्व, उम्र 25 वर्ष, निवासी मेहरा मोहल्ला बोरदेही, अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए जीआरपी पुलिस टीम द्वारा लगातार प्रयास जारी हैं।
सराहनीय भूमिका
इस सफलता में निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही:
उप निरीक्षक प्रमोद पाटील सउनि सुरेश दाते
प्रआर 268 दिलीप रघुवंशी· प्रआर 113 रविश यादव
प्रआर 124 मनोज नागले· आर. 277 दिलीप नरवरे
आर. 355 संदीप जगदेव आर 613 नरेंद्र माहौर
आर 335 गजानंद अडकने आर 571 कमलेश कौशल
आर 330 पवन यादव आर 102 सनोज धुर्व
· आर 97 खुशरू नरी· सायबर सेल प्रआर 495 अमित सक्सेना, आर 557 संतोष पटेल· कंट्रोल रूम प्रआर 157 देवेंद्र सिंह· प्रआर 192 मनोज कुमार यादव
जीआरपी आमला पुलिस को इस गंभीर अपराध में सफलता मिली है, जिससे अपराधियों के प्रति कड़ा संदेश गया है। मुख्य आरोपी सागर की तलाश अब भी जारी है।
