नगर निगम में हड़कंप,रिटायरमेंट से एक दिन पहले 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*श - Bhaskar Crime

Breaking

नगर निगम में हड़कंप,रिटायरमेंट से एक दिन पहले 6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*श

*36 लाख के भुगतान के बदले मांगा 36 हजार कमीशन*

*नगर निगम में हड़कंप: रिटायरमेंट से एक दिन पहले  6 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार*

 विशेष संवाददाता क्राइम भास्कर न्यूज ग्वालियर/ सेवानिवृत्ति से ठीक एक दिन पहले विदाई समारोह की तैयारियों के बीच ग्वालियर नगर निगम के कार्यपालन यंत्री (ईई) सुशील कटारे को लोकायुक्त पुलिस ने 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया यह कार्रवाई ठेकेदार सचिन पचौरी की शिकायत पर की गई। पचौरी ने आरोप लगाया था कि उनके करीब 36 लाख रुपये के बिल पास करने और भुगतान की फाइल आगे बढ़ाने के एवज में EE कटारे द्वारा एक प्रतिशत यानी 36 हजार रुपये कमीशन की मांग की जा रही थी 

लोकायुक्त एसपी निरंजन शर्मा ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद सत्यापन किया गया। पता चला कि आरोपी पहले ही 30 हजार रुपये ले चुका था, और बचे हुए 6 हजार रुपये के लिए ठेकेदार को गुरुवार को बुलाया था । लोकायुक्त टीम ने जाल बिछाकर जैसे ही कटारे ने 6 हजार रुपये लिए, उन्हें मौके पर ही दबोच लिया। आरोपी की जेब से केमिकल लगे नोट बरामद किए गए और हाथ धुलाने पर पानी गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वत लेने की पुष्टि हुई ।

इस घटना की एक और चौंकाने वाली बात यह है कि शिकायतकर्ता ठेकेदार सचिन पचौरी, नगर निगम में पहले कटारे के साथ काम कर चुके पूर्व अधिकारी प्रेम पचौरी के बेटे हैं । कटारे पर एक मंत्री के करीबी होने के कारण दबदबा बनाने और विभाग में रंजिश रखने के भी आरोप हैं ।

लोकायुक्त एसपी ने कहा कि रिटायरमेंट के आखिरी दिन भी रिश्वत लेना दर्शाता है कि भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हैं । आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है ।

इस कार्रवाई के बाद नगर निगम में हड़कंप मच गया है। कर्मचारियों द्वारा की जा रही विदाई की तैयारियां ठप हो गईं । अब लंबित फाइलों और भुगतान से जुड़े अन्य मामलों की भी जांच की संभावना जताई जा रही है ।