CAIT) महिला विंग,का गठन एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह संपन्न हुआ
90 से अधिक महिला उद्यमियों एवं प्रबुद्ध महिलाओं ने संगठन के प्रति शपथ ली 
चीफ एडिटर जबलपुर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) महिला विंग, जबलपुर चैप्टर का विधिवत गठन एवं भव्य शपथ ग्रहण समारोह वेलकम होटल (बाय आईटीसी), जबलपुर में अत्यंत उत्साह, गरिमा एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह आयोजन CAIT महिला विंग की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता पाटिल के मार्गदर्शन एवं गरिमामयी उपस्थिति तथा राष्ट्रीय कन्वीनर श्रीमती सीमा सिंह चौहान के नेतृत्व में हुआ।
समारोह में 90 से अधिक महिला उद्यमियों एवं प्रबुद्ध महिलाओं ने संगठन के प्रति निष्ठा एवं समर्पण की शपथ ली। उन्होंने महिला उद्यमिता को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने तथा "वोकल फॉर लोकल" एवं "आत्मनिर्भर भारत" के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।
नवगठित पदाधिकारी एवं समितियाँ
इस अवसर पर निम्नलिखित पदाधिकारियों ने शपथ ग्रहण की:
· जिला अध्यक्ष: नम्रता भाटिया· जिला उपाध्यक्ष: प्रतिभा जैन
· जिला सचिव: दिव्या डोडेजा· जिला कोषाध्यक्ष: सपना जैन
साथ ही, एक्सपर्ट एडवाइजर कमिटी का भी गठन किया गया, जिसमें एकता कालरा, सुषमा बजाज, मंजीत चक्कल, नंदिनी भारील, सुलेखा क्षत्रिय आदि ने शपथ ग्रहण की।
संगठन को सुदृढ़ एवं व्यवस्थित रूप से आगे बढ़ाने के उद्देश्य से 14 विभिन्न विषय-आधारित समितियों का गठन किया गया। गठित प्रमुख समितियों में सदस्यता एवं समन्वय समिति, कौशल विकास एवं कार्यशाला समिति, फैशन, हस्तशिल्प एवं क्रिएटिव बिजनेस समिति शामिल हैं। इन समितियों में अनुपमा ठाकुर, मनीषा श्रीवास्तव, पूनम चौहान, डॉ. रानी वैद्य, गीत गोगिया, साधना गोखलानी, डॉ. रैना तिवारी, रूपाली गुप्ता, शिल्पा समइया, पिनाकिनी पांडे, सृष्टि तिवारी, डॉ. श्वेता जैन, रश्मि दुबे, स्वाति सोनी, सीमा गोयल, अमृशा देशमुख, अनुभूति बादशाह, शेफाली सिंह, श्वेता दासगुप्ता, शुभांगी शुक्ला, प्रिया उज्ज्वल सिंह, गीतिका राठौड़, दीपम, निधि गँगराड़े, भावना मनवानी सहित अनेक महिला उद्यमियों को विभिन्न दायित्व सौंपे गए।
गणमान्य अतिथियों के प्रेरणादायी उद्बोधन
· राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती संगीता पाटिल ने कहा कि महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से देश के व्यापार एवं उद्योग को नई ऊर्जा मिलेगी। CAIT महिला विंग महिला उद्यमियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के लिए निरंतर कार्य करेगी।
· राष्ट्रीय कन्वीनर श्रीमती सीमा सिंह चौहान ने विश्वास व्यक्त किया कि जबलपुर चैप्टर मध्यप्रदेश ही नहीं, बल्कि देशभर में महिला उद्यमिता का एक आदर्श एवं प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभरेगा।
· लोकसभा सांसद श्री आशीष दुबे ने कहा कि भारत के व्यापार में जिस तरह प्रगति हो रही है, उसमें महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा, "आपको किसी भी तरीके की कोई समस्या आ रही होगी, उसे करने में हम सदैव आपके साथ हैं।"
· विधायक श्री अभिलाष पांडे ने कहा कि यहाँ उद्यमी महिलाओं की संख्या देखकर लगता है कि वह समय दूर नहीं जब महिलाएं भी पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए अग्रसर हैं।
· जबलपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष श्री संदीप जैन ने CAIT उद्यमी महिलाओं द्वारा महिला मार्केट बनाए जाने की मांग को पूर्णतः स्वीकार करते हुए कहा कि इस पर हर संभव प्रयास किए जाएंगे और वे हरसंभव सहायता के लिए तत्पर हैं।
· मध्यप्रदेश CAIT फेडरेशन के अध्यक्ष हिमांशु खरे ने कहा कि सरकार की MSME एवं अन्य योजनाएँ महिलाओं के लिए अत्यंत लाभकारी हैं। महिलाओं को आगे आकर इन योजनाओं का पूरा लाभ उठाना चाहिए।
· CAIT जबलपुर के अध्यक्ष राजीव बडेरिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जितेंद्र पचौरी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदेश जैन, संभागीय अध्यक्ष दीपक सेठी, प्रदेश मंत्री रोहित खटवानी, राजा सराफ, मदन अवस्थी, मनु शरत तिवारी सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान आगामी "भारतीय व्यापार महोत्सव" एवं "नारी शक्ति वंदन" अभियान को लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।