बमबाजी व हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी NSA वारंट पर गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस - Bhaskar Crime

Breaking

बमबाजी व हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी NSA वारंट पर गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

*एन.एस.ए. वारंट को गिरफ्तार कर पुलिस ने आरोपी का निकला जुलूस*

शोभापुर बमबाजी व हत्या के प्रयास का मुख्य आरोपी NSA वारंट पर गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

चीफ एडिटर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। शहर के शोभापुर क्षेत्र में 28 मई को हुई सनसनीखेज बमबाजी और हत्या के प्रयास की घटना के मुख्य फरार आरोपी को पुलिस ने बड़ी कार्रवाई के तहत गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) का वारंट जारी किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोचा और न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान

आरोपी प्रवीण रजक (पिता महेश प्रसाद रजक, उम्र 29 वर्ष) मूल रूप से पुराना शोभापुर, थाना रांझी, जिला जबलपुर का निवासी है। वह शोभापुर ब्रिज के नीचे से धारदार चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत भी अलग से मामला दर्ज किया गया है।

क्या है मामला 28 मई को शोभापुर क्षेत्र में बंटी रजक के घर और एक शराब की दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने बमबाजी की थी, साथ ही हत्या के प्रयास की घटना को अंजाम दिया था। इस घटना ने पूरे इलाके में दहशत फैला दी थी। इस मामले में पुलिस ने लगातार जाँच और आरोपियों की तलाश जारी रखी थी।

अब तक की गिरफ्तारियाँ

इस प्रकरण में पुलिस पहले ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है:

 अमर खरे· सोनू उर्फ विजय पटेल (दोनों संजय नगर निवासी)

· पवन रजक

जबकि एक अन्य आरोपी देवू अन्ना अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और उसे जल्द पकड़ने के प्रयास जारी हैं।

थाना प्रभारी रांझी उमेश गोल्हानी ने बताया कि प्रवीण रजक साल 2017 से लगातार आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। उस पर हत्या के प्रयास, अवैध वसूली, मारपीट, विस्फोटक पदार्थ अधिनियम, आर्म्स एक्ट, गवाहों को धमकाने जैसे गंभीर आरोपों में कुल 30 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

पुलिस ने उसके खिलाफ पहले भी कई बार प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की, लेकिन उसके व्यवहार में कोई सुधार नहीं आया। उसके आतंक के कारण क्षेत्र में भय का माहौल था और आम लोग उसके खिलाफ शिकायत या सूचना देने से डरते थे।

इन परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जबलपुर  सम्पत उपाध्याय (भा.पु.से.) के प्रतिवेदन पर जिला दण्डाधिकारी  राघवेन्द्र सिंह (भा.प्र.से.) ने आरोपी के खिलाफ NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम, 1980) के तहत गिरफ्तारी वारंट जारी किया।

गिरफ्तारी और जेल भेजने की प्रक्रिया

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (अपराध)  जितेन्द्र सिंह, नगर पुलिस अधीक्षक रांझी  सतीष कुमार साहू और नगर पुलिस अधीक्षक कैंट उदयभान सिंह बागरी के मार्गदर्शन में थाना रांझी पुलिस ने आरोपी को NSA वारंट पर गिरफ्तार किया। इसके अलावा, उस पर फरारी के अन्य 05 प्रकरणों में भी गिरफ्तारी दर्ज की गई।

आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उसे केन्द्रीय जेल, जबलपुर भेज दिया गया।

गिरफ्तारी में इनका रहा सराहनीय योगदान

थाना रांझी पुलिस टीम:· थाना प्रभारी उमेश कुमार गोल्हानी· उप निरी. मयंक यादव

· सउनि मनीष जाटव· सउनि इन्दर सिंह मरावी

· सिविल लाइन प्र.आर. चंद्रभान· प्र.आर. पुरुषोत्तम· प्र.आर. राकेश सनौड़िया प्र.आर. अभिषेक मिश्रा· प्र.आर. मनीष अहिरवार

क्राइम ब्रांच टीम (DSP शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में):

 ASI कैलाश मिश्रा प्र.आर. मोहन· प्र.आर. शतेंद्र सिंह

इस गिरफ्तारी से शोभापुर और आसपास के इलाकों में राहत की लहर है। पुलिस का कहना है कि आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और फरार देवू अन्ना को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। यह कार्रवाई क्षेत्र में कानून का राज स्थापित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।