*35 हजार के इनामी आरोपी शेख आदिल को क्राइम ब्रांच ने भूलन बस्ती से गिरफ्तार किया*
* विदेशी व देशी पिस्टल, रिवॉल्वर, कट्टे, एयर गन, तलवार, बका, चाकू, बड़ी संख्या में कारतूस और 23 मोबाइल जप्त किया*
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर: हत्या और हत्या के प्रयास के मामले में फरार 35 हजार के इनामी आरोपी शेख आदिल को क्राइम ब्रांच ने भूलन बस्ती से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से विदेशी व देशी पिस्टल, रिवॉल्वर, कट्टे, एयर गन, तलवार, बका, चाकू, बड़ी संख्या में कारतूस और खाली खोखे के साथ 23 मोबाइल भी बरामद किए गए। शेख आदिल चर्चित गैंगस्टर छोटू चौबे गैंग का सक्रिय सदस्य है और उसने अनिराज नायडू की हत्या के साथ ही रतन यादव पर गोली चलाने की वारदात में भी सीधी संलिप्तता स्वीकार की है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम-पता
· शेख आदिल पिता शेख निजाम, उम्र 35 वर्ष, निवासी नया मोहल्ला, रिपटा के पास, बड़ी ओमती, जबलपुर।
बरामद अवैध हथियार व सामग्री (कुल 54 कारतूस + 68 खोखे समेत)
· देशी पिस्टल – 3 (एक मैगजीन में 4 कारतूस लोड सहित)
· रिवॉल्वर – 1
· कट्टा (12 बोर) – 1
· कट्टा (315 बोर) – 1
· जंग लगा कट्टा – 1
· एयर गन – 2
· तलवार – 1, बका – 1, चाकू – 1
· खाली मैगजीन – 9
· जिंदा कारतूस – 50
· फायर किए गए खाली खोखे – 68
· अलग से 4 कारतूस (पिस्टल में लोड)
· मोबाइल फोन – 23 (विभिन्न कंपनियों के)
· पासपोर्ट – 1 (आरोपी के नाम का)
वारदात का विवरण आरोपी शेख आदिल थाना माढ़ोताल के अपराध क्रमांक 903/2023 (धारा 302, भादवि) में अनिराज नायडू की सनसनीखेज हत्या तथा थाना ग्वारीघाट के अपराध क्रमांक 365/23 (धारा 307, 34, भादवि) में हत्या के प्रयास के मामले में वांछित था। पूछताछ में उसने बताया कि:
· छोटू चौबे (उर्फ सुयश चौबे) के कहने पर अनिराज नायडू की हत्या की।
· छोटू चौबे के निर्देश पर ही रतन यादव पर गोली चलाने वाले लड़कों को हथियार व कारतूस बेचे तथा घटना में शामिल हुआ।
· बाबू सिंधी ने हथियार व कारतूस बिक्री के लिए दिए, और बिक्री का पैसा वापस उसे देना था।
· शेखर चौबे (छोटू चौबे के पिता) ने अपने भूलन बस्ती स्थित मकान में फरारी काटने के लिए शेख आदिल को रखा था।
· मकान में बाबू सिंधी और छोटू चौबे ने अन्य हथियार व कारतूस बिक्री के लिए रखे थे।
गिरफ्तारी की कार्रवाई दिनांक – 17 अगस्त 2026 को क्राइम ब्रांच को गुप्त सूचना मिली कि ईनामी आरोपी शेख आदिल थाना लार्डगंज क्षेत्र की भूलन बस्ती में एक कोने वाले मकान में छिपा है।
· वरिष्ठ अधिकारियों (अपराध अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह, शहर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आयुष जाखड़ (भा.पु.से.), एवं डीएसपी क्राइम उदयभान बागरी) के निर्देशन में योजनाबद्ध तरीके से दबिश दी गई।
· थाना प्रभारी अपराध DSP शैलेश मिश्रा के नेतृत्व में टीम ने भूलन बस्ती में मकान की घेराबंदी कर शेख आदिल को दबोचा।
· तलाशी में उसकी कमर से एक देशी पिस्टल (मैगजीन में 4 कारतूस लोड) बरामद हुई।
· आरोपी की निशानदेही पर मकान की तलाशी में अन्य सभी हथियार व सामान जब्त किया गया।
गिरफ्तारी के बाद कानूनी कार्रवाई
· आरोपी शेख आदिल, शेखर चौबे, सुयश उर्फ छोटू चौबे, बाबू सिंधी के विरुद्ध थाना अपराध में धारा 25(1-बी)(ए), 25(1-ए), 249(बी) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
· शेख आदिल को माढ़ोताल हत्या और ग्वारीघाट हत्या के प्रयास के प्रकरण में भी गिरफ्तार किया जा रहा है।
· उल्लेखनीय : आरोपी शेख आदिल, छोटू चौबे गैंग का सक्रिय सदस्य है। गैंग सरगना छोटू चौबे उर्फ सुयश चौबे को 2 माह पूर्व NSA (राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम) के तहत गिरफ्तार कर केंद्रीय जेल जबलपुर में निरुद्ध किया जा चुका है।
सराहनीय भूमिका यह बड़ी कार्रवाई थाना प्रभारी अपराध DSP श्री शैलेश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में क्राइम ब्रांच टीम ने अंजाम दी। टीम में शामिल रहे:
· उप निरीक्षक – प्रभाकर सिंह
· सहायक उप निरीक्षक – अशोक मिश्रा, प्रशांत सोलंकी, संतोष पाण्डे, गोपाल सिंह,
· प्रधान आरक्षक मनीष सिंह, सुतेन्द्र यादव ,राजेश पांडे रुस्तम अली,
· आरक्षक – प्रीतम उपाध्याय, शिव सिंह, अजीत कुमार, सत्येन्द्र बिसेन, मुकेश परिहार, इंद्रजीत, संतोष शाह, राजेश मिश्रा, राजेश मात्रे, आशुतोष
पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने पूरे जिले के थाना प्रभारियों एवं राजपत्रित अधिकारियों को फरार इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी व लंबित वारंटों की तामील के निर्देश दिए थे, जिसके तहत यह सफल कार्रवाई हुई। शेख आदिल पर 35,000 रुपये का इनाम घोषित था।
