सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा - Bhaskar Crime

Breaking

सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

*सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों ने स्वतंत्रता दिवस पर निकाली ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा*

देशभक्ति की मिसाल पेश की जहां राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुआ 

घंटाघर से प्रारंभ होकर नौदरा, ओमती चौक होते हुए वापस घंटाघर पर संपन्न

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सेवा निवृत्त पुलिस अधिकारी कल्याण संघ द्वारा एक भव्य और ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया, जिसने देशभक्ति की एक अलग मिसाल पेश की। यह यात्रा घंटाघर से प्रारंभ होकर तैय्यबली, नौदरा, करमचंद चौक, नया मोहल्ला और ओमती चौक से होती हुई वापस घंटाघर पर पहुंची, जहां राष्ट्रगान के बाद देशभक्ति के जयघोषों के साथ इसका समापन हुआ 

इस अवसर पर संघ के अध्यक्ष राजेश तिवारी, उपाध्यक्ष डी.एल. तिवारी, सचिव अशोक तिवारी, कोषाध्यक्ष राजेंद्र सोनी, प्रचारसचिव अखिल वर्मा, सुनील नेमा, नरेश शर्मा सहित सुरेन्द्र सिंह, गोपाल खडेल अबरार अहमद कुरैशी, अशोक शुक्ला, प्रफुल्ल श्रीवास्तवश सुनील नेमा, मिथलेश तिवारी, आर.एस. कालरा, अनिल वैद्य, सी.पी. दुबे, अक़वाल बहादुर, आलम सिंह, गोविंद सुरैया रिका पांडे, स्वर्ण शीला, भागवती, शैल कुमारी और रुक्मणी देवी अशोक विश्वकर्मा जयंत टेमरे सहित लगभग 200 सेवानिवृत्त अधिकारी उपस्थित रहे ।

यात्रा के दौरान सदर के प्रसिद्ध राजकुमार बैंड ने राष्ट्रीय धुनों के साथ पूरे वातावरण को देशभक्ति से ओतप्रोत कर दिया। नया मोहल्ला और ओमती चौक पर तिरंगा यात्रा ने स्वतंत्रता दिवस की नई जागृति का संचार किया। कार्तिक होटल के सामने रेमंड शोरूम के प्रमोद खंडेलवाल और मनोज खंडेलवाल ने तिरंगा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया ।

इस तिरंगा यात्रा ने सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों के जज्बे और देशप्रेम को दर्शाया, जिन्होंने अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी राष्ट्रीय पर्व पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर समाज के लिए प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया ।