सप्त ऋषि नगर कालोनी में जनसमस्या को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपा - Bhaskar Crime

Breaking

सप्त ऋषि नगर कालोनी में जनसमस्या को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपा

*सप्त ऋषि नगर कालोनी में जनसमस्या को लेकर महापौर को ज्ञापन सौंपा*


*बरसात में सड़कों की दुर्दशा पर उठा सवाल,इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की है*

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर आज सप्त ऋषि नगर कालोनी, विजय नगर के समस्त नियुक्त पदाधिकारियों एवं कालोनीवासियों ने सामूहिक रूप से महापौर जगत बहादुर अन्नू सिंह को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से कालोनीवासियों ने क्षेत्र की बिगड़ती सड़कों, बिजली आपूर्ति, पेयजल संकट और सफाई व्यवस्था से संबंधित गंभीर समस्याओं को उठाया

महापौर जगत बहादुर अनु सिंह ने कालोनीवासियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि सभी कार्यों को अति शीघ्र प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा। हालांकि, वर्तमान में बरसात के मौसम को देखते हुए कालोनीवासियों ने सड़कों पर हार्ड मुरुम डालने की तत्काल मांग की है, ताकि जो सड़कें वर्तमान में चलने लायक भी नहीं हैं, वे कुछ हद तक आवागमन के अनुकूल हो सकें।

कालोनीवासियों का कहना है कि नगर निगम द्वारा पार्षद और महापौर के कहने पर ही इतना काम संभव हो पाता है, क्योंकि केवल ज्ञापन देने मात्र से क्या प्रभाव पड़ता है, यह वे भली-भांति जानते हैं। उन्होंने मांग की कि फिलहाल वैकल्पिक व्यवस्था की जाए, जिससे सप्त ऋषि नगर के निवासियों को कुछ राहत मिल सके। कालोनीवासियों ने नगर निगम प्रशासन से जल्द से जल्द इस दिशा में ठोस कदम उठाने की अपील की है। ज्ञापन सौंपा उमेश भंवरे अध्यक्ष, ओम प्रकाश सचान उपाध्यक्ष, आदेश पटेल सचिव, धनराज सिंह ठाकुर कोषाध्यक्ष, श्रीमती सुनता सिंह,श्रीमती शोभा उपध्याय,भरत जैन,डी. के. शर्मा,सत्येन्द्र असाटी, ओ.पी.पाण्डेय, सतीश विश्वकर्मा,विनोद कुमार सोनीसंतोष पाटीदार, अतुल पाण्डेय, सचिन पाण्डेय,राहुल सोनी दीपक दुबे, हिमांशु अग्रवाल उपस्थित रहे