कलेक्टर ने डैम से जीवित बचाए गए लोगों की सूची भी जारी कर दी है - Bhaskar Crime

Breaking

कलेक्टर ने डैम से जीवित बचाए गए लोगों की सूची भी जारी कर दी है

*कलेक्टर ने डैम से जीवित बचाए गए लोगों की सूची भी जारी किया*


*बरगी डैम में दर्दनाक हादसा: रात के अंधेरे में जारी रेस्क्यू, मंत्री-सांसद समेत शीर्ष अधिकारी मौके पर*

*देर रात तक चली लापता लोगों की तलाश, सीएम मोहन यादव ने दिए जांच के आदेश*

चीफ एडिटर जबलपुर (मध्य प्रदेश)  बरगी डैम में हुए दर्दनाक हादसे के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीडब्ल्यूडी मंत्री राकेश सिंह, सांसद आशीष दुबे एवं जनप्रतिनिधि सहित तमाम आला अधिकारी रात के अंधेरे में ही घटनास्थल पर पहुंच गए। 

रात होने के कारण रेस्क्यू अभियान चुनौतीपूर्ण था, लेकिन लापता लोगों की तलाश देर रात तक जारी रही। प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इस घटना को अत्यंत दुखद बताते हुए तत्काल जांच के आदेश दिए हैं। वहीं, जबलपुर कलेक्टर ने डैम से जीवित बचाए गए लोगों की सूची भी जारी कर दी है।