सीएम हेल्पलाइन और बढ़ते अपराध पर पुलिस अधीक्षक का बड़ा एक्शन,कई थाना प्रभारियों का फेरबदल - Bhaskar Crime

Breaking

सीएम हेल्पलाइन और बढ़ते अपराध पर पुलिस अधीक्षक का बड़ा एक्शन,कई थाना प्रभारियों का फेरबदल

*ओनलाइन मीटिंग (विडियो कांफ्रेंस) के बाद,थाना प्रभारियों का फेरबदल*

*सीएम हेल्पलाइन और बढ़ते अपराध पर पुलिस अधीक्षक का एक्शन और दी चेतावनी*

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय द्वारा ओनलाइन मीटिंग (विडियो कांफ्रेंस) के बाद सीएम हेल्पलाइन को गंभीरता और जिले में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों लापरवाही पर पुलिस अधीक्षक ने प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया है। सीएम हेल्पलाइन और चाकूबाजी, मादक पदार्थों के व्यापार और बढ़ते जुआ फंड की शिकायतों के मद्देनजर यह कार्रवाई अहम मानी जा रही है।

अपराध की बढ़ती घटनाओं के बीच प्रशासनिक हलचल

हाल के दिनों में जबलपुर में अपराध की घटनाओं ने चिंता बढ़ा दी है। हाल ही में महफिल बार में एक युवती की चाकू मारकर हत्या का मामला सामने आया, जिसमें आरोपी ने किचन में रखी चाकू से चार वार किए। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसके अलावा, क्राइम ब्रांच ने 30 हजार रुपये के इनामी हत्यारे शेख आदिल को अलमारी में छिपे होने की हालत में गिरफ्तार किया, जिसके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार, कारतूस और 23 मोबाइल बरामद हुए।

   "थाना प्रभारियों का बड़ा फेरबदल"

एसपी संपत उपाध्याय ने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को लापरवाही बरतने और घटनाओं को गंभीरता से न लेते हुए फेरबदल, थाना प्रभारियों को नई जिम्मेदारी दी है

· साइबर से गोसलपुर थाना: श्रीमती भावना तिवारी को प्रभारी बनाया गया है।

· कटंगी से पाटन: श्रीमती पूजा उपाध्याय को भेजा गया है।

· पाटन से कटंगी: गोविंद सिंह राजपूत को नियुक्त किया गया है।

· मझौली थाना: श्रीमती मंजू शर्मा को प्रभारी बनाया गया है।

 महिला थाना प्रभारी : श्रीमती प्रियंका कुशराम को बनाया गया है 

गोसलपुर और मझौली थाना प्रभारियों को पुलिस लाइन भेजा गया है। यह फेरबदल न केवल जबलपुर बल्कि मध्य प्रदेश के कई अन्य जिलों में भी किए गए हैं, जिसमें 65 राज्य पुलिस सेवा अधिकारियों के तबादले शामिल हैं

       "एहतियात और चेतावनी"

पुलिस महकमे ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि अपराध पर लगाम न लगाने वाले थाना प्रभारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम जिले में बढ़ती अपराधिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की गंभीरता को दर्शाता है।