किशोर कुमार की जयंती धूमधाम से मनाई गई, मानस भवन में रागारंग कार्यक्रम ने बांधा समां
*आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों में इन महान कलाकारों के लिए अटूट सम्मान है*
विशेष रिपोर्टर जबलपुर, 2026 स्वर सम्राट किशोर कुमार की जयंती के अवसर पर मंगलवार की शाम जबलपुर के मानस भवन में एक भव्य संगीतमय शाम का आयोजन किया गया। 'जबलपुर कलाकार मच' द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम ने संगीत प्रेमियों को एक यादगार तोहफा दिया।
एक शाम सदाबहार नगमों के नाम शुरू हुए इस कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ हुई। मुख्य अतिथियों में सुधीर साहू,श्रीमती रंजना व बृजेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात फिल्मी गीतों की सुरीली आवाज के साथ शुरू हुई, जिसमें किशोर कुमार, लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी साहब के सदाबहार नगमों ने पूरे हॉल को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कार्यक्रम की खास बात रही मुंबई से आए जूनियर शशि कपूर की प्रस्तुति, जिन्होंने अपनी कला से दर्शकों का दिल जीत लिया। वहीं, आर्केस्ट्रा वैलेंटाइन के संचालक पप्पू साहू, उनके सहयोगी अफजल खान, बबलू जायसवाल एवं उनके मित्र मंडल ने शानदार संगीत प्रस्तुति देकर माहौल को और भी गरमा दिया।
मंच पर अतिरिक्त एसपी सूर्यकांत शर्मा, अफजल खान, पप्पू सहयोगी, विकास शर्मा, रितेश चंदेल, टिकरिया, मनीष तिवारी, निधि सिंह, दामिनी तिवारी और मुंबई से आए शशि कपूर ने अपनी-अपनी प्रस्तुतियाँ दीं। खचाखच भरे मानस भवन में इन कलाकारों ने ऐसा जलवा बिखेरा कि लोग मंत्रमुग्ध हो गए।
इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक डॉ. अभिलाष पांडे, धीरज पटेरिया, भाजपा नगर अध्यक्ष रत्नेश सोनकर, पूर्व विधायक लखन घनघोरिया, कमलेश अग्रवाल, सुधांशु गुप्ता सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान समाजसेवा में उल्लेखनीय योगदान के लिए मानव सेवा सम्मान से कई गणमान्य व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इनमें मनीष जैन, सोनू बचवानी, सुधीर साहू, चौधरी कृष्ण कुमार साहू, बंटी जैन, सुनील तिवारी (पप्पू पंडित), दिनेश विश्वकर्मा और सुरेश रेकवार का विशेष रूप से शामिल रहे
कार्यक्रम का मंच संचालन रणजीत राय ने बखूबी किया, जबकि स्वागत संचालन बबलू जायसवाल ने किया। अंत में आयोजन समिति की ओर से पप्पी साहू ने सभी अतिथियों, कलाकारों और दर्शकों का आभार व्यक्त किया।
इस भव्य आयोजन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि किशोर कुमार, लता जी और रफी साहब के गीतों का जादू आज भी उतना ही कायम है और जबलपुर के संगीत प्रेमियों के दिलों में इन महान कलाकारों के लिए अटूट सम्मान है।
