*प्रदेश का ऐतिहासिक नौका तिरंगा यात्रा, सीएम मोहन यादव ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश*
नावों पर सजी तिरंगा का और भव्यता,देश का पहला फ्लोटिंग तिरंगा
विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के 80वें वर्ष के उपलक्ष्य में मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का प्रसिद्ध बोट क्लब गुरुवार को देशभक्ति के रंग में पूरी तरह से सराबोर हो गया। 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत आयोजित इस विशाल नौका तिरंगा यात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और खुद नाव पर सवार होकर प्रदेशवासियों को देश सेवा व राष्ट्र समर्पण का अनूठा संदेश दिया।
नावों पर सजी तिरंगा का और भव्यता
बड़े तालाब पर आयोजित इस भव्य आयोजन में 350 से अधिक तिरंगे से सजी नौकाओं ने भाग लिया। जल, थल और आसमान पर तिरंगे की अलग-अलग छटा बिखेरने वाली इस यात्रा में हजारों खिलाड़ियों और नागरिकों ने हिस्सा लिया। कयाकिंग और कैनोइंग के खिलाड़ियों ने कैनो सलालम शो के माध्यम से पानी की लहरों पर तिरंगे को सलामी दी।
देश का पहला फ्लोटिंग तिरंगा
इस ऐतिहासिक अवसर पर बड़े तालाब के बीच देश का पहला 'फ्लोटिंग तिरंगा' बनाया गया। तैरता हुआ यह विशाल तिरंगा वहां मौजूद हर नागरिक के लिए गर्व का क्षण बन गया। 'मेरा रंग दे बसंती चोला' जैसे देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच यह नजारा अद्भुत था।
सीएम मोहन यादव के विचार
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस अवसर पर कहा कि बोट क्लब पर अद्भुत आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा, "80वीं स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर हमने इस उल्लास और संकल्प के साथ तिरंगा यात्रा निकाली है कि तिरंगे का सम्मान पानी, जमीन और आसमान तीनों जगह बराबर लहराता रहे"।
उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि जिस तरह भारत आगे बढ़ रहा है, उसमें युवाओं का उत्साह और ऊर्जा साफ झलकती है। सीएम ने 'हर घर तिरंगा' अभियान को जनआंदोलन बनाने की अपील भी की।
यूसीसी को लेकर बयान
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर समान नागरिक संहिता (यूसीसी) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि एक बार यूसीसी लागू होने पर धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा। "हिंदू, मुस्लिम, पारसी या ईसाई सभी के लिए समान कानून होंगे"। उन्होंने कहा कि यूसीसी लागू होने के साथ ही मध्य प्रदेश देश के बड़े राज्यों की पंक्ति में शामिल हो जाएगा।
मंत्री विश्वास सारंग की मौजूदगी
इस आयोजन में कैबिनेट मंत्री विश्वास कैलाश सारंग भी मौजूद रहे। खेल मंत्री सारंग ने एक दिन पहले बोट क्लब का निरीक्षण कर सुरक्षा, यातायात, नाव संचालन और गोताखोरों की तैनाती सहित सभी तैयारियों की समीक्षा की थी।
इस भव्य आयोजन ने जल, थल और नभ तीनों जगह तिरंगे की शान बिखेरते हुए मध्य प्रदेश में देशभक्ति का एक नया इतिहास दर्ज किया।
