घर के पीछे स्थित बाड़ी में गांजे के पौधे उगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार - Bhaskar Crime

Breaking

घर के पीछे स्थित बाड़ी में गांजे के पौधे उगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार

*घर के पीछे स्थित बाड़ी में गांजे के पौधे उगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार*

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई, 32 हरे पौधे गांजा का पुलिस ने किया जब्त 

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज कटनी / बड़वारा थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी हटाई में पुलिस ने गांजे की अवैध खेती का बड़ा खुलासा किया है। घर के पीछे स्थित बाड़ी में गांजे के पौधे उगाने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मौके से 32 हरे पौधे जब्त किए हैं, जिनका वजन करीब 21 किलोग्राम और बाजार मूल्य लगभग 2 लाख 4 हजार रुपए आंका गया है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, 15 सितंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि देवरी हटाई के यादव मोहल्ला निवासी रामकुमार यादव (53) अपने घर के पीछे बाड़ी में गांजे के पौधे लगाए हुए है। सूचना की पुष्टि के बाद बड़वारा पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच की। तलाशी के दौरान रामकुमार यादव की बाड़ी में गांजे के हरे पौधे लगे मिले।

गवाहों की मौजूदगी में जब्ती, एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई

पुलिस ने गवाहों की मौजूदगी में गांजे के पौधों को जब्त किया और आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। आरोपी रामकुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में हुई कार्रवाई

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं डीएसपी हेडक्वार्टर रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई।

टीम में इनकी रही भूमिका

कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक सुयश पाण्डेय, उप निरीक्षक विष्णुशंकर जायसवाल, सउनि सतेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक नितेश डोगरे, आरक्षक गौरीशंकर राजपूत, आरक्षक शिवप्रकाश तिवारी एवं ग्राम रक्षा समिति सदस्य कमलेश निषाद की भूमिका रही।