CMO को लोकायुक्त ने ₹2 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार - Bhaskar Crime

Breaking

CMO को लोकायुक्त ने ₹2 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

       "मध्यप्रदेश लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई"

नगर पालिका मंडला के CMO गजानन नाफड़े ₹2 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

भ्रष्टाचार पर लगातार सख्ती, 15 लाख के भुगतान के एवज में मांगी थी 12% रिश्वत

विशेष रिपोर्टर क्राइम भास्कर न्यूज जबलपुर। मध्यप्रदेश लोकायुक्त संगठन ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए नगर पालिका परिषद मंडला के मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) श्री गजानन नाफड़े को ₹2,00,000 (दो लाख रुपए) की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त मध्यप्रदेश भोपाल श्री योगेश देशमुख के निर्देशन एवं पुलिस उप महानिरीक्षक लोकायुक्त श्री मनोज सिंह के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के विरुद्ध लगातार कार्यवाही के अनुक्रम में की गई।

घटना का विवरण

आज दिनांक 25.09.2026 को आरोपी श्री गजानन नाफड़े, मुख्य नगर पालिका अधिकारी, कार्यालय नगर पालिका परिषद मंडला को उनके कार्यालय में ही ट्रेप करते हुए ₹2 लाख की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

शिकायतकर्ता एवं मामले की पृष्ठभूमि

आवेदक श्री ज्ञानचंद बेन, पिता श्री फूलचंद बेन, उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम पिंडरई, पोस्ट आवेदन तेवर, भेड़ाघाट रोड, जिला जबलपुर ने लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय जबलपुर में शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार:

· आवेदक एवं उनकी पत्नी श्रीमती मंजू बैन दोनों शासकीय पंजीकृत ठेकेदार हैं।

· आवेदक की पत्नी के नाम से एम.एस. पलक बैन फर्म पंजीकृत है।

· फर्म को नगर पालिका मंडला द्वारा वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 के लिए एलईडी लाइट एवं फिटकरी सप्लाई का ठेका प्राप्त हुआ था।

· आवेदक को पाइप जॉइंट एवं वाटर कूलर सप्लाई का कार्य मिला था।

· आवेदक की पत्नी के कार्य का ₹3,92,300 का भुगतान हो चुका था।

· जब आवेदक अपने कार्य के ₹15 लाख के भुगतान के लिए CMO गजानन नाफड़े से मिले, तो आरोपी ने कहा कि "तुम्हारी पत्नी के कार्य के भुगतान का 12% मुझे रिश्वत के रूप में चाहिए, तब मैं तुम्हारे 15 लाख रुपए का भुगतान करूंगा।"

· इस प्रकार आरोपी द्वारा पत्नी के कार्य के भुगतान के एवज में 12 प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत की मांग की जा रही थी।

सत्यापन एवं ट्रेप की कार्रवाई

शिकायत के सत्यापन के दौरान आरोपी CMO नगर पालिका मंडला गजानन नाफड़े ₹2,00,000 रिश्वत लेने के लिए तैयार हो गए। तत्पश्चात आज दिनांक 25.09.2026 को आरोपी को कार्यालय नगर पालिका परिषद मंडला में ₹2,00,000 की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया।

आरोपी के विरुद्ध कार्यवाही

आरोपी श्री गजानन नाफड़े के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधित 2018) की धारा 7, 13(1)(B), 13(2) के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है।

ट्रेप दल सदस्य

ट्रेप दल में निम्नलिखित अधिकारी शामिल रहे:

· टी.एल.ओ. निरीक्षक राहुल गजभिए

· निरीक्षक जितेंद्र यादव

· निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया

· एवं लोकायुक्त जबलपुर का दल

आमजन से अपील

लोकायुक्त संगठन द्वारा लगातार भ्रष्टाचार के विरुद्ध कार्यवाही की जा रही है। आमजन से अपील है कि कोई भी शासकीय अधिकारी/कर्मचारी रिश्वत की मांग करे, तो वे कार्यालय एवं दूरभाष पर संपर्क कर सकते हैं।

कार्यालय पता:

पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त

सिविक सेंटर, जेडीए बिल्डिंग, तृतीय तल, जबलपुर

संपर्क:· मोबाइल: 7999514544

· दूरभाष: 0761-2408599, 0761-2408588

यह कार्रवाई मध्यप्रदेश लोकायुक्त संगठन की भ्रष्टाचार के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति को दर्शाती है।