100 सीसीटीवी कैमरों के सहारे पकड़े गए शातिर लुटेरे - Bhaskar Crime

Breaking

100 सीसीटीवी कैमरों के सहारे पकड़े गए शातिर लुटेरे

*100 सीसीटीवी कैमरों के सहारे पकड़े गए शातिर लुटेरे*

*2.5 लाख रुपये के मोबाइल बरामद, पुलिस की बड़ी सफलता*

भोपाल विशेष रिपोर्टर/ शहर में अपराधों पर नियंत्रण और मुखबिर तंत्र मजबूत करने के निर्देशों के तहत थाना हबीबगंज पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो शातिर मोबाइल लुटेरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पकड़ने में करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज ने अहम भूमिका निभाई। पुलिस ने उनसे 2.5 लाख रुपये मूल्य के तीन मोबाइल फोन (दो सेमसंग एस-24 अल्ट्रा और एक सेमसंग ए-35) बरामद किए हैं

मामला कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने का है, जहाँ 20 दिसंबर 2025 की रात एक वेटरनरी डॉक्टर मोहित सिंह बघेल से दो अज्ञात बाइक सवारों ने उनका सेमसंग मोबाइल छीन लिया। इसकी एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

अनुसंधान:वरिष्ठ अधिकारियोंके निर्देशन में थाना हबीबगंज की पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के रास्तों में लगे करीब 100 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का विस्तृत विश्लेषण किया। इससे आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने एक ही रात में टीटी नगर लिंक रोड नंबर-1, आईएसबीटी के सामने और कमलापति रेलवे स्टेशन के सामने तीन अलग-अलग मोबाइल छीनने की घटनाओं को अंजाम देना स्वीकार किया। घटना में इस्तेमाल बिना नंबर की एक्सट्रीम मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

गिरफ्तार आरोपी:

1. अली हसन (उर्फ हाफिज), 19 वर्ष, पिता: हैदर अली

2. मोहम्मद अली, 19 वर्ष, पिता: सरताज अली

   (दोनोंनिवासी: हरी मजार सिया मस्जिद के पीछे, अमन कालोनी, करोंद, थाना निशातपुरा, भोपाल)

आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड:जांच मेंपता चला कि दोनों आरोपी पहले भी ऐसे मामलों में शामिल रहे हैं और थाना टीटीनगर व गोविंदपुरा में उनके खिलाफ चोरी/लूट के मामले दर्ज हैं।

महत्वपूर्ण भूमिका:इस अनुसंधान मेंथाना प्रभारी हबीबगंज उप निरीक्षक अखिलेश त्रिपाठी सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई सफल रही।