कलेक्टर के आदेश से बच्चों को ठंड से राहत, सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल - Bhaskar Crime

Breaking

कलेक्टर के आदेश से बच्चों को ठंड से राहत, सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल

*कलेक्टर के आदेश से बच्चों को ठंड से राहत, सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे स्कूल*

*छात्रों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे ठंड के प्रतिकूल प्रभाव को देखते हुए यह कदम उठाया गया है*

 *जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, मान्यता प्राप्त, सीबीएसई, आईसीएसई और नवोदय विद्यालय इस आदेश के दायरे में हैं*

कटनी विशेष संवाददाता/ बढ़ती कड़ाके की ठंड और शीत लहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिले के सभी स्कूल अब सुबह 9 बजे से पहले नहीं खुलेंगे। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

· परीक्षा पर असर: स्कूल खुलने के समय में बदलाव किया गया है, लेकिन परीक्षाओं का पहले से तय समय बदला नहीं जाएगा।

· जिम्मेदारी: कलेक्टर आशीष तिवारी ने सभी स्कूल प्रमुखों और शिक्षकों को नए समय अनुसार संचालन सुनिश्चित करने तथा छात्रों की सुरक्षा व स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए हैं।

यह व्यवस्था ठंड के मौसम में बच्चों को घर से देर से निकलने और ठंड के प्रकोप से बचाने के उद्देश्य से की गई है।