*उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा ने गोराबाजार नए थाना भवन का भूमिपूजन किया; लागत 1.80 करोड़ रुपये*
*नया थाना भवन पुलिस कार्यप्रणाली में अधिक सुविधा एवं दक्षता लाने का साधन बनेगा*
जबलपुर, विशेष संवाददाता/ 13 दिसंबर 2025। मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं प्रभारी मंत्री जबलपुर श्री जगदीश देवड़ा ने आज थाना गोराबाजार के नए भवन का शुभारंभ करते हुए भूमिपूजन किया
इस अवसर पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू, विधायक अशोक रोहाणी एवं अभिलाष पाण्डे, कलेक्टर राघवेन्द्र सिंह तथा पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे
नए थाना भवन का निर्माण मध्य प्रदेश पुलिस आवास एवं अधोसंरचना विकास निगम द्वारा किया जा रहा है, जिसकी प्रशासकीय स्वीकृति 1 करोड़ 80 लाख रुपये है। इस भवन में एस.एच.ओ. कक्ष, ड्यूटी ऑफिसर, कार्यालय स्टाफ, महिला हेल्प डैस्क, एच.सी.एम. कक्ष, सी.सी.टी.एन.एस., वायरलैस, महिला एवं पुरुष बंदीगृह, मालखाना तथा शस्त्रागार जैसे आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी।
इस कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र सिंह, रक्षित निरीक्षक जय प्रकाश आर्य, थाना प्रभारी गोराबाजार संजीव कुमार त्रिपाठी सहित थाने के अधिकारी व कर्मचारी तथा स्थानीय नागरिक भी मौजूद थे। नया थाना भवन पुलिस कार्यप्रणाली में अधिक सुविधा एवं दक्षता लाने का साधन बनेगा।