*जनसुनवाई मे कलेक्टर ने 58 आवेदकों की सुनी समस्याएं*
*अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश*
*जनसुनवाई कार्यक्रम जारी,आम नागरिकों को मिल रहा त्वरित न्याय*
कटनी विशेष संवाददाता/ आज जिला कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में कलेक्टर आशीष तिवारी ने आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित विभागों के अधिकारियों को तत्काल निराकरण के स्पष्ट निर्देश जारी किए। इस दौरान कुल 58 आवेदकों की विभिन्न शिकायतों एवं समस्याओं पर कार्रवाई सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए
कलेक्टर श्री तिवारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त हर आवेदन का निर्धारित समय सीमा के भीतर समाधान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि आवेदकों को शीघ्र राहत पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नीलांबर मिश्रा, संयुक्त कलेक्टर श्री जितेंद्र पटेल, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती विंकी सिंह मारे उइके सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे और समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया में सक्रिय भूमिका निभाई।
जनसुनवाई कार्यक्रम अभी भी जारी है, जिसमें बड़ी संख्या में नागरिक अपनी समस्याएं लेकर कलेक्ट्रेट पहुंच रहे हैं। प्रशासन के इस प्रयास से आमजन को सीधे त्वरित न्याय और समाधान मिल रहा है।