*ग्रामीणों ने उत्पीड़न की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शनकर ज्ञापन सौंपा*
*उस परिवार के खिलाफ अब तो पुलिस भी कार्रवाई से भी डरने लगे हैं*
जबलपुर विशेष संवाददाता/ आज थाना बरगी अंतर्गत ग्राम पंचायत बंदर कोला के सैकड़ों ग्रामीणों ने मंगलवार को जिला पुलिस प्रमुख के समक्ष अपनी व्यथा लेकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा को ज्ञापन सौंपकर ग्राम सगड़ा के एक परिवार द्वारा कथित उत्पीड़न एवं धमकियों के खिलाण त्वरित कार्रवाई की मांग की
ग्रामीणों का आरोप: ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम सगड़ा निवासी एक परिवार लंबे समय से क्षेत्र के कई महिलाओं व पुरुषों को प्रताड़ित कर रहा है। पीड़ित पक्ष पहले भी थाना बरगी और बरगी नगर चौकी पर बार-बार शिकायत दर्ज करा चुके हैं, लेकिन उन्हें न्याय नहीं मिल पाया है। ग्रामीणों का कहना है कि अब तो पुलिस भी कार्रवाई से भी डरने लगे हैं। उन्हें लगता है कि उन्हीं के खिलाफ मामला दर्ज करवाने की फिराक में लगा है।
ज्ञापन के माध्यम से गुहार: इसी समस्या से तंग आकर आज बड़ी संख्या में ग्रामवासी एसपी कार्यालय पहुंचे और अपना पक्ष रखा। उन्होंने मांग की कि प्रशासन उत्पीड़क परिवार के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करे और ग्रामवासियों को सुरक्षा एवं न्याय सुनिश्चित करे।
पुलिस प्रतिक्रिया: एडिशनल एसपी सूर्यकांत शर्मा ने ग्रामीणों की बात सुनकर ज्ञापन स्वीकार किया है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि उनकी शिकायत की गंभीरता से जांच की जाएगी और नियमानुसार उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। यह घटना ग्रामीण क्षेत्रों में पुलिस-जनता के बीच बढ़ती खाई और सामान्य नागरिकों को न्याय दिलाने में आने वाली चुनौतियों को उजागर करती है। ग्रामीणों का यह प्रदर्शन दर्शाता है कि जब प्रशासनिक अधिकारियों तक उनकी आवाज नहीं पहुंच पाती, तो उन्हें सीधे उच्च अधिकारियों के समक्ष अपना विरोध दर्ज कराना पड़ता है अब यह देखना होगा कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी गंभीरता और पारदर्शिता से कार्रवाई करता है और ग्रामवासियों को न्याय कब तक मिल पाता है।