*यह कोई खजाना नहीं, बल्कि ज़मीन में गढ़ी शराब निकाली जा रही*
*पुलिस की बड़ी कार्रवाई नाले के किनारे शराब की भट्टी का भंडाफोड़*
*25 हजार लीटर लाहन नष्ट,आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तलाश जारी*
( एडिशनल एसपी आयुष गुप्ता, बीएसपी सतीश साहू, थाना प्रभारी उमेश गोल्हानी )
जबलपुर विशेष संवाददाता/ पुलिस ने अवैध शराब निर्माण की एक बड़ी तस्करी करने वाली फैक्टरी पर छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। खमरिया थाना क्षेत्र के एक जंगल में गंदे नाले के किनारे चल रही शराब बनाने की भट्टी को पुलिस ने ध्वस्त कर दिया है। यह कोई खजाना नहीं, बल्कि ज़मीन में गढ़ी शराब निकाली जा रही थी पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर चल रहे अभियान के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर आयुष गुप्ता व नगर पुलिस अधीक्षक रांझी सतीष कुमार साहू के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने वैस्टलैंड खमरिया के जंगल में दबिश दी, विश्वसनीय सूचना मिली थी कि खमरिया मंदिर के पास जंगल में नाले के किनारे बड़े पैमाने पर कच्ची शराब बनाई जा रही है। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना खमरिया की प्रभारी श्रीमती सरोजनी टोप्पो व थाना रांझी के प्रभारी उमेश गोल्हानी चौकी प्रभारी डुमना नितिन पाण्डे समेत पुलिस टीम ने छापा मारा
आरोपी फरार, सामग्री जब्त:मौकेपर दो आरोपी बाबू उर्फ सुनील सोनकर व विकास सोनकर (दोनों बापू नगर, रांझी निवासी) शराब बनाते हुए मिले, जो पुलिस को देखकर जंगल का फायदा उठाकर फरार हो गए। उनके खिलाफ थाना खमरिया में धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर तलाश जारी है।
90 लीटर तैयार कच्ची शराब (4 डिब्बे व 1 जेरीकेन में) जब्त।
· शराब बनाने के उपकरण (गंजा, थाली आदि) जब्त।
· 35 प्लास्टिक ड्रम व 12 पानी की टंकियों में भरा लगभग 25,000 लीटर लाहन (कच्ची शराब बनाने का मिश्रण) मौके पर ही नष्ट किया गया।
पुलिस अधीक्षक का आदेश लगातार जारी
पुलिस अधीक्षक श्रीउपाध्याय ने जिले के सभी अधिकारियों व थाना प्रभारियों को अवैध मादक पदार्थों व शराब के कारोबार में लिप्त लोगों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। इसी कड़ी में यह बड़ी सफलता मिली है।
इस संयुक्त ऑपरेशन में थाना खमरिया, थाना रांझी और पुलिस लाइन की टीम के सदस्यों ने अहम भूमिका निभाई। उल्लेखनीय कार्य के लिए संबंधित अधिकारियों व कर्मियों की सराहना की गई है। पुलिस का कहना है कि इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी।