जन सुनवाई में विशेष शिकायतें दर्ज, भूमि विवाद एवं धमकियों के मामले प्रमुख - Bhaskar Crime

Breaking

जन सुनवाई में विशेष शिकायतें दर्ज, भूमि विवाद एवं धमकियों के मामले प्रमुख

*जन सुनवाई में 75 शिकायतें दर्ज, भूमि विवाद एवं धमकियों के मामले प्रमुख*

जबलपुर विशेष संवाददाता/ आज पुलिस कार्यालय में आयोजित जन सुनवाई के दौरान शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों से आए नागरिकों ने विभिन्न समस्याओं से संबंधित शिकायतें प्रस्तुत कीं। इस दौरान कुल 75 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें अधिकांश पारिवारिक विवाद, भूमि संबंधी झगड़े, मारपीट और साइबर अपराध से जुड़ी थीं।

दो गंभीर मामले सामने आए, जिनमें महिलाओं को जान से मारने तक की धमकियां दिए जाने का आरोप लगा

मामला 1: पैतृक भूमि में हक़ और धमकी का आरोप

थाना पाटन क्षेत्र के गांव सूखा की निवासी श्रीमती सुशीला बाई ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी पैतृक भूमि, जो पहले उनके पिता के नाम दर्ज थी, में उनका भी बराबर का हक़ है। भूमि में चार पुत्रों और दो पुत्रियों का अधिकार बताते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि परिवार के कुछ सदस्यों द्वारा उन्हें धमकाया जा रहा है। उन्होंने पुलिस से अपनी शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की मांग की

ममला 2: ज़मीन अतिक्रमण और रास्ता रोकने का आरोप

थाना भेड़ाघाट, ग्राम पाटन रोड सिहोदा की निवासी श्रीमती रजनी बर्मन ने शिकायत की कि उनकी पट्टे की जमीन पर श्रीमती विमला बाई और विमलेश ने अतिक्रमण करके रास्ता बंद कर दिया है, जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही है। शिकायतकर्ता ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस से हस्तक्षेप कर न्याय दिलाने की गुहार लगाई।

पुलिस प्रशासन ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थानों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। अधिकारियों ने बताया कि प्राप्त शिकायतों का समय बद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा।