*जबलपुर में दूषित नाले के पानी से उगाई जा रही सब्जियों पर बड़ी कार्रवाई, स्वास्थ्य को गंभीर खतरा*
*कलेक्टर राघेन्द्र सिह और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के निर्देशानुसार दूषित सब्जियां उगाने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी*
*जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी आगे की कार्रवाई,संयुक्त टीम ने मौके से लिए मिट्टी और फसल के सैंपल*
जबलपुर विशेष संवाददाता/ नगर निगम, उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग की संयुक्त टीम ने शहर के कठौंदा रिमझा और मोतीनाला नाले के किनारे दूषित पानी से अवैध रूप से उगाई जा रही सब्जियों की खेती पर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई कलेक्टर राघेन्द्र सिंह और निगमायुक्त रामप्रकाश अहिरवार के कड़े निर्देश पर की गई है
स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम: इन सब्जियों को नाले के ऐसे दूषित पानी से सींचा जा रहा है, जिसमें हानिकारक बैक्टीरिया और भारी धातुएं हो सकती हैं। ऐसी सब्जियों के सेवन से नागरिकों के स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान एवं विभिन्न बीमारियों का खतरा है।
· संयुक्त निरीक्षण एवं नमूना संग्रह: एक पखवाड़े से चल रहे इस अभियान के तहत संयुक्त टीम ने प्रभावित खेतों का दौरा कर वहां की मिट्टी और फसल के नमूने एकत्र किए हैं।
· जांच रिपोर्ट के आधार पर कठोर कार्रवाई: एकत्र किए गए सैंपल उद्यानिकी विभाग की प्रयोगशाला में जांच के लिए भेज दिए गए हैं। कलेक्टर एवं निगमायुक्त ने स्पष्ट किया है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद, यदि हानिकारक तत्व पाए जाते हैं, तो दोषी किसानों के खिलाफ पर्यावरण एवं खाद्य सुरक्षा कानूनों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसमें जुर्माना से लेकर खेती पर प्रतिबंध तक शामिल हो सकता है।
· नियमित निगरानी का संकल्प: अधिकारियों ने कहा है कि नागरिकों के स्वास्थ्य से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और भविष्य में इस तरह की अवैध खेती रोकने के लिए नियमित निगरानी की जाएगी।
इस संयुक्त कार्यवाही में उद्यानिकी विभाग की उपनिदेशक डॉ. नेहा पटेल, सहायक स्वास्थ्य अधिकारी धर्मेन्द्र राज सहित अन्य विभागीय अधिकारी शामिल रहे।