महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस' का किया उदघाटन - Bhaskar Crime

Breaking

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने 'वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस' का किया उदघाटन

*भगवान राम के जीवन पर आधारित विशेष चित्र प्रदर्शनी का उद्घाटन*

*जबलपुर में 'वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस' के तहत मुख्यमंत्री फडणवीस ने किया अवलोकन*

विशेष संवाददाता// जबलपुर महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री  देवेंद्र फडणवीस ने आज यहां 'वर्ल्ड रामायण कॉन्फ्रेंस' की महिला विंग द्वारा आयोजित एक विशेष कला प्रदर्शनी का उद्घाटन एवं अवलोकन किया। यह प्रदर्शनी भगवान श्री राम के जीवन और रामायण के प्रसंगों पर केंद्रित है

इस कलात्मक प्रदर्शनी में डॉ. रूपलेखा चौहान और अनुश्री विश्नोई द्वारा निर्मित सुंदर पेंटिंग्स शामिल हैं, जो श्रीराम के चरित्र और जीवन दर्शन को कैनवास पर उकेरती हैं। मुख्यमंत्री फडणवीस ने इन कलाकृतियों का गहन अध्ययन किया और कलाकारों की सराहना की।

इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में अनेक गणमान्य व्यक्तियों ने शिरकत की। इनमें माननीय मंत्री श्री राकेश सिंह, राज्यसभा सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, सांसद श्री आशीष दुबे, विधायक श्री अजय विश्नोई, डॉ. अभिलाष पांडे, श्री नीरज सिंह, नगर निगम अध्यक्ष श्री रिकुंज विज, श्री प्रशांत पाल, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष श्री रत्नेश सोनकर तथा प्रख्यात चिकित्सक डॉ. जामदार उल्लेखनीय रहे।

आयोजकों एवं शहर के अन्य गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति ने इस सांस्कृतिक आयोजन को और भी गरिमामय बना दिया। यह प्रदर्शनी रामायण की सांस्कृतिक विरासत तथा भगवान राम के आदर्शों को कलात्मक माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने का एक सार्थक प्रयास है।